return to news
  1. 11 मार्च को खुले Raajmarg Infra Investment Trust IPO की आज जाकर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को कितना हुआ फायदा?

मार्केट न्यूज़

11 मार्च को खुले Raajmarg Infra Investment Trust IPO की आज जाकर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को कितना हुआ फायदा?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 10:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Raajmarg Infra Investment Trust InvIT Listing: एनएसई पर 7% प्रीमियम के साथ राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयर 107 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं बीएसई पर भी इसके आस-पास ही लिस्टिंग देखने को मिली।

आईपीओ

Raajmarg Infra Investment Trust IPO की आज हुई लिस्टिंग

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा स्पॉन्सर्ड राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के शेयर आज एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। एनएसई पर 7% प्रीमियम के साथ राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयर 107 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं बीएसई पर भी इसके आस-पास ही लिस्टिंग देखने को मिली। राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 11 मार्च को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 13 मार्च थी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 99 से 100 रुपये के बीच रखा गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस आईपीओ का साइज 6,000 करोड़ रुपये था और यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू था। इसका मतलब है कि आईपीओ से मिलने वाला सारा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा और वह इसका इस्तेमाल अपने बिजनेस को बढ़ाने में करेगी।

कंपनी पैसों का क्या करेगी?

निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि कंपनी इतने भारी-भरकम फंड का इस्तेमाल कहां करने वाली है। राजमार्ग इंफ्रा ने स्पष्ट किया है कि आईपीओ से मिलने वाले करीब 5,850 करोड़ रुपये का इस्तेमाल प्रोजेक्ट एसपीवी (Project SPV) में कर्ज और इक्विटी के रूप में निवेश करने के लिए किया जाएगा। यह पैसा प्रोजेक्ट एसपीवी द्वारा एनएचएआई को कंसेशन वैल्यू के भुगतान के लिए इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, बाकी बची हुई राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या है कंपनी का बिजनेस?

राजमार्ग इंफ्रा इनविट के पास फिलहाल पांच बड़े टोल रोड प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो है। ये प्रोजेक्ट्स झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में फैले हुए हैं और इनकी कुल लंबाई करीब 260 किलोमीटर है। ये सभी सड़कें गोल्डन क्वाड्रिलैटरल नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो भारत के प्रमुख आर्थिक गलियारों को जोड़ती हैं। टोल कलेक्शन से होने वाली कमाई ही कंपनी के रेवेन्यू का मुख्य जरिया है। भविष्य में कंपनी का प्लान करीब 1,500 किलोमीटर के अतिरिक्त हाईवे एसेट्स को अपने साथ जोड़ने का है, जिससे आने वाले समय में इसके मुनाफे और कैश फ्लो में और भी मजबूती आने की संभावना है।

**(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।) **

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख