return to news
  1. Q3 Results Live: आज नतीजों का 'सुपर ट्यूजडे', अडानी से लेकर बजाज तक, इन कंपनियों के रिजल्ट्स पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Q3 Results Live: आज नतीजों का 'सुपर ट्यूजडे', अडानी से लेकर बजाज तक, इन कंपनियों के रिजल्ट्स पर रहेगी नजर

Upstox

6 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 11:16 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

दिसंबर तिमाही के नतीजों का मौसम अपने चरम पर है। आज यानी 3 फरवरी को दर्जनों कंपनियां अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाली हैं। इनमें बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। कल हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने शानदार नतीजे पेश किए थे, जिससे बाजार का मूड पॉजिटिव नजर आ रहा है।

शेयर सूची

q3-results-live-february-3

अडानी ग्रुप और बजाज फाइनेंस समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। आज दलाल स्ट्रीट पर नतीजों की बाढ़ आने वाली है, क्योंकि कई दिग्गज कंपनियां दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही (Q3) के अपने वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रही हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि इन नतीजों का सीधा असर आज के ट्रेडिंग सेशन पर देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा नजर अडानी ग्रुप और वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस पर टिकी होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज जिन कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, उनमें बाजार की दो सबसे चर्चित कंपनियां शामिल हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और देश का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगे। इसके साथ ही, डिपॉजिट लेने वाली दिग्गज एनबीएफसी बजाज फाइनेंस भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। निवेशक यह देखने के लिए बेताब हैं कि इन कंपनियों ने पिछली तिमाही में कैसा प्रदर्शन किया है, क्योंकि इनका असर पूरे बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ता है।

[Live Updates: यहां देखें समय के साथ नतीजों का हर अपडेट]

11:10 AM- SAIL की बढ़ी कमाई

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है, जहां कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल के 125.80 करोड़ से तीन गुना से भी ज्यादा बढ़कर 441.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की कुल आय यानी रेवेन्यू में भी 11% की बढ़त देखी गई है और यह 24,490 करोड़ से बढ़कर 27,371.39 करोड़ रुपये हो गया है।

11:47 AM- मुनाफा घटने के बावजूद अक्जो नोबेल के शेयरों में दिखी हरियाली

अक्जो नोबेल इंडिया के शेयरों में आज 1.5% की बढ़त देखी गई और यह 2,863.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, हालांकि कंपनी के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के 108.6 करोड़ से 31.58% गिरकर 74.3 करोड़ रुपये रह गया है। इसके साथ ही, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 1,050.5 करोड़ से 13.6% घटकर 907.7 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि अब इसका कंट्रोल JSW पेंट्स के पास है और बोर्ड ने कंपनी का नाम बदलकर 'JSW Dulux Ltd' करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

10:31 AM- इन कंपनियों के नतीजे कल रहे पॉजिटिव

चोलांमंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के नतीजे काफी दमदार रहे हैं, जिसके चलते आज इसके शेयरों में 9% तक की तेजी देखी गई और यह 1,740 रुपये तक पहुंच गया। दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के 1,086.53 करोड़ से 18% बढ़कर 1,287.66 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही, कंपनी की कुल कमाई यानी रेवेन्यू भी 17% की बढ़त के साथ 6,709.21 करोड़ से बढ़कर 7,874.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा, बोर्ड ने 1.30 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी तय की गई है।

10:02 AM- पीबी फिनटेक का मुनाफ भी बढ़ा

पीबी फिनटेक का मुनाफा इस बार पिछले साल के 71.50 करोड़ से जबरदस्त उछाल के साथ 189.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, वहीं कंपनी की कमाई भी 1291.62 करोड़ से बढ़कर 1771.15 करोड़ रुपये हो गई है। मनाली पेट्रोकेमिकल्स के लिए भी नतीजे बहुत शानदार रहे हैं, जहां मुनाफा 5.27 करोड़ से बढ़कर सीधे 68.43 करोड़ रुपये रहा और कमाई 196.12 करोड़ से बढ़कर 247.02 करोड़ रुपये हो गई।

09:46 AM- मोडिसन लिमिटेड ने भी कल किया था कमाल

मोडिसन लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 5.81 करोड़ से बढ़कर 20.06 करोड़ रुपये रहा और इनकी आय 121.21 करोड़ से बढ़कर 143.71 करोड़ रुपये पर आ गई है। इसी तरह ऑफिस स्पेस सोल्यूशंस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, इनका मुनाफा 15.18 करोड़ से बढ़कर 21.66 करोड़ रुपये हो गया है और रेवेन्यू 317.72 करोड़ से बढ़कर 381.78 करोड़ रुपये रहा।

09:33 AM- इन कंपनियों के नतीजे कल रहे पॉजिटिव

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल का मुनाफा इस बार पिछले साल के 60.31 करोड़ से बढ़कर 69.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, वहीं कंपनी की कमाई भी 2138.40 करोड़ से बढ़कर 2343.17 करोड़ रुपये हो गई है, जो काफी अच्छे संकेत हैं। सिटी यूनियन बैंक (CUB) के लिए भी नतीजे पॉजिटिव रहे हैं, जहां मुनाफा 286 करोड़ से बढ़कर 332 करोड़ और ब्याज से होने वाली आय 587.7 करोड़ से बढ़कर 752 करोड़ रुपये रही। इसी तरह बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने भी दमदार प्रदर्शन किया है, इनका नेट प्रॉफिट 548.02 करोड़ से बढ़कर 664.8 करोड़ रुपये हो गया है और ब्याज से कमाई 806 करोड़ से बढ़कर 964 करोड़ रुपये पर आ गई है।

08:57 AM- कंज्यूमर और फार्मा सेक्टर का भी दिखेगा दम

सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस ही नहीं, बल्कि कंज्यूमर गुड्स और फार्मा सेक्टर की भी बड़ी कंपनियां आज कतार में हैं। पेप्सीको की बॉटलिंग पार्टनर वरुण बेवरेजेज और फेविकोल बनाने वाली मशहूर कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज भी आज अपने नतीजे घोषित करेंगी। इसके अलावा, दवा बनाने वाली बड़ी कंपनी मैनकाइंड फार्मा और आदित्य बिड़ला कैपिटल जैसी वित्तीय सेवा कंपनी के नतीजों पर भी बाजार की बारीक नजर रहेगी। विस्फोटक बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया भी आज ही अपने आंकड़े पेश करेगी।

08:42 AM- इन कंपनियों के नतीजों की भी है लंबी लिस्ट

आज नतीजों की लिस्ट काफी लंबी है। सरकारी लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी (NMDC), माइनिंग और स्टील कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, और पेंट बनाने वाली कंपनी कंसाई नेरोलैक पेंट्स भी आज ही अपने नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा कैस्ट्रोल इंडिया, भारत कोकिंग कोल, च्वाइस इंटरनेशनल, त्रिवेणी टर्बाइन, डॉ। अग्रवाल हेल्थ केयर और जायडस वेलनेस जैसी कंपनियां भी आज अपना प्रदर्शन बताएंगी। गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नजारा टेक्नोलॉजीज, स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली एथर इंडस्ट्रीज और गेब्रियल इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है।

08:35 AM- हुंडई मोटर के नतीजों ने दिया पॉजिटिव संकेत

आज के नतीजों से ठीक पहले सोमवार को हुंडई मोटर इंडिया ने अपने नतीजे जारी कर बाजार को सुखद संकेत दिए हैं। हुंडई मोटर इंडिया का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में 6।34 फीसदी बढ़कर 1,234।39 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,160।73 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7।96 फीसदी बढ़कर 17,973।48 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 16,647।99 करोड़ रुपये था। हुंडई के इन आंकड़ों से उम्मीद है कि ऑटो और उससे जुड़े सेक्टर्स में भी आज पॉजिटिव माहौल रह सकता है।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख