return to news
  1. PVR Inox Q3 Results: PVR Inox का नेट प्रॉफिट Q3FY25 में 180.47% उछला, कुल आमदनी 9% बढ़ी

मार्केट न्यूज़

PVR Inox Q3 Results: PVR Inox का नेट प्रॉफिट Q3FY25 में 180.47% उछला, कुल आमदनी 9% बढ़ी

Upstox

1 min read | अपडेटेड February 06, 2025, 15:13 IST

सारांश

PVR Inox Q3FY25 Results: दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में PVR Inox को पिछले साल की तुलना में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 180.47% ज्यादा हासिल हुआ। यह इस साल तीसरी तिमाही में ₹35.9 करोड़ रहा जो FY24 की तीसरी तिमाही में ₹12.8 करोड़ था।

शेयर सूची

नतीजे आने के बाद गिरे कंपनी के शेयर्स

नतीजे आने के बाद गिरे कंपनी के शेयर्स

मल्टिप्लेक्स चेन PVR Inox ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में उसे पिछले साल की तुलना में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 180.47% ज्यादा हासिल हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह इस साल तीसरी तिमाही में ₹35.9 करोड़ रहा जो FY24 की तीसरी तिमाही में ₹12.8 करोड़ था। कुल आमदनी 9.62% बढ़कर पिछले साल के ₹160.47 करोड़ की तुलना में इस तिमाही में ₹175.91 करोड़ पर पहुंच गई।

नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1.46% गिरकर ₹1,116 के भाव पर पहुंच गए। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹10,959.12 करोड़ पर पहुंच गया।

(इस स्टोरी पर अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख