return to news
  1. PNB Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 13% उछला मुनाफा, लेकिन NII में गिरावट

मार्केट न्यूज़

PNB Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 13% उछला मुनाफा, लेकिन NII में गिरावट

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 19, 2026, 14:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PNB का Q3FY26 में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹10,533 करोड़ रही, जो Q3FY25 के ₹11,032 करोड़ से 4.5 फीसदी कम है। नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में 3.06 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 128.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

PNB Q3 Results

PNB Q3 Results: बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.6 फीसदी बढ़ गया है।

PNB Q3 Results: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 19 जनवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.13 फीसदी बढ़ गया है। बैंक ने इस दौरान ₹5,100.15 करोड़ का मुनाफा कमाया। पिछले साल इसी तिमाही में इस पब्लिक सेक्टर बैंक का प्रॉफिट ₹4,508.21 करोड़ था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

PNB की नेट इंटरेस्ट इनकम में गिरावट

PNB का Q3FY26 में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹10,533 करोड़ रही, जो Q3FY25 के ₹11,032 करोड़ से 4.5 फीसदी कम है। नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में 3.06 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 128.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये है।

इस तिमाही में स्लिपेज में थोड़ा सुधार हुआ और यह सितंबर तिमाही के 1,955 करोड़ से घटकर 1,901 करोड़ हो गया। इस तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIMs) पिछले साल की इसी अवधि के 2.93% और पिछली तिमाही के 2.6% से गिरकर 2.52% हो गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार

पिछली तिमाही के मुकाबले एसेट क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ। सितंबर तिमाही के 3.45% की तुलना में इस तिमाही में ग्रॉस NPA 3.19% रहा, जबकि पिछली तिमाही के 0.36% की तुलना में नेट NPA 0.32% रहा। इस तिमाही में प्रोविजन में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। दिसंबर तिमाही के आखिर में प्रोविजन ₹1,150 करोड़ रहा, जबकि जुलाई-सितंबर की अवधि में यह ₹643 करोड़ था।

इस महीने की शुरुआत में शेयर किए गए अपने बिज़नेस अपडेट में PNB का ग्लोबल बिजनेस पिछले साल की तुलना में 9.6% बढ़कर ₹28.92 लाख करोड़ हो गया। डिपॉजिट सालाना आधार पर 8.5% बढ़कर ₹16.6 लाख करोड़ हो गए, जबकि ग्लोबल क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो पिछले साल के 72.58% से बढ़कर 74.21% हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख