return to news
  1. Infosys से Godrej Properties तक, इन शेयरों पर प्रमोटर्स का भरोसा बरकरार, बढ़ाई हिस्सेदारी

मार्केट न्यूज़

Infosys से Godrej Properties तक, इन शेयरों पर प्रमोटर्स का भरोसा बरकरार, बढ़ाई हिस्सेदारी

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 10, 2026, 14:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

NIFTY 500 इंडेक्स की 30 कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, ऐसा डेटा Ace Equity से सामने आया है। जब प्रमोटर खुद अपनी कंपनी के शेयर खरीदते हैं या हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे आमतौर पर कंपनी के भविष्य को लेकर उनका पॉजिटिव भरोसा माना जाता है।

NIFTY 500

सरकार द्वारा GST दरों में कटौती की घोषणा के बाद इक्विटी मार्केट को सपोर्ट मिला।

Nifty 500: वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान NIFTY50 और SENSEX दोनों में 6.2% की तेजी दर्ज की गई। यह तेजी इसलिए भी खास रही क्योंकि इससे पहले दूसरी तिमाही (Q2) में NIFTY50 में 3.55% की गिरावट आई थी। यानी बाजार ने गिरावट के बाद मजबूत वापसी की।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तीसरी तिमाही में बाजार की इस तेजी की सबसे बड़ी वजह निवेशकों का भरोसा लौटना रहा। सरकार द्वारा GST दरों में कटौती की घोषणा के बाद इक्विटी मार्केट को सपोर्ट मिला। इन संकेतों ने बाजार में पॉजिटिव माहौल बनाया।

NIFTY 500 इंडेक्स की 30 कंपनियों में बढ़ी प्रमोटर्स की हिससेदारी

NIFTY 500 इंडेक्स की 30 कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, ऐसा डेटा Ace Equity से सामने आया है। जब प्रमोटर खुद अपनी कंपनी के शेयर खरीदते हैं या हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे आमतौर पर कंपनी के भविष्य को लेकर उनका पॉजिटिव भरोसा माना जाता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रमोटर्स को कंपनी की असली स्थिति अच्छे से पता होती है- जैसे कि कंपनी की फाइनेंशियल हालत, ग्रोथ प्लान, प्रोडक्ट की डिमांड और आगे की रणनीति। जब प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसका मतलब होता है कि उन्हें बिजनेस की आगे की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। ऊंची प्रमोटर हिस्सेदारी निवेशकों के लिए भरोसे का संकेत मानी जाती है और यह बिजनेस में स्थिरता को भी दिखाती है।

इन कंपनियों में प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी

  • Adani Ports and SEZ में गौतम अडानी के नेतृत्व वाले प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी 65.89% से बढ़ाकर 68% कर दी। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग करीब 38% रही।
  • देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी Infosys में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 14.43% से बढ़कर 14.52% हो गई।
  • रियल एस्टेट कंपनी Godrej Properties में प्रमोटर्स ने बड़ा दांव खेला और हिस्सेदारी 65.73% से बढ़ाकर 74.64% कर दी।
  • केमिकल कंपनी Atul में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी मामूली बढ़त के साथ 45.17% से 45.22% हो गई।
  • टायर निर्माता JK Tyre में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी 50.55% से बढ़ाकर 51.72% कर दी।
कंपनी का नामQ3FY26 में प्रमोटर हिस्सेदारी (%)Q3FY25 में प्रमोटर हिस्सेदारी (%)
Atul45.2245.17
Chambal Fertilisers60.8560.40
Godrej Industries74.6465.73
Himadri Speciality Chemical52.5151.56
Infosys14.5214.43
Kajaria Ceramics47.6947.48
Maharashtra Seamless69.8168.07
NCC22.2522.02
Grasim Industries43.2243.11
Vardhman Textiles64.4464.21
Deepak Nitrite49.3349.24
PCBL Chemical53.3851.41
HEG56.1355.78
Supreme Industries48.9648.85
Lloyds Metals & Energy63.7363.49
JM Financial56.9056.43
JK Tyre & Industries51.7250.55
Saregama India60.3959.50
Cyient23.2923.14
Jindal Steel62.6961.19
Zydus Lifesciences75.0074.98
AIA Engineering58.5158.50
LT Foods51.0151.00
Astral54.2254.10
Adani Ports68.0265.89
Godrej Properties47.1746.50
Godrej Agrovet67.6567.56
Valor Estate47.4547.37
Jupiter Wagons68.3168.11
Honasa Consumer35.5435.03

इनके अलावा भी कई नामी कंपनियां हैं, जहां प्रमोटर्स ने तीसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। इनमें Chambal Fertilisers and Chemicals, NCC, Vardhman Textiles, Deepak Nitrite, Supreme Industries, Lloyds Metals, JM Financial, Saregama और Cyient जैसी कंपनियां शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख