return to news
  1. Suraksha Diagnostic IPO: ₹846Cr के पब्लिक इशू से पहले जानें 10 जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

Suraksha Diagnostic IPO: ₹846Cr के पब्लिक इशू से पहले जानें 10 जरूरी बातें

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 28, 2024, 09:46 IST

सारांश

Suraksha Diagnostic IPO: ₹846Cr के IPO में सिर्फ Offer-for-sale है। 29 नवंबर को सब्सक्रिप्शन खुलने के बाद 3 दिसंबर तक चलेगा। कंपनी रेडियॉलजी और पैथॉलजी टेस्टिंग से जुड़ीं सेवाएं देती है।

सिर्फ प्रमोटर्स के शेयर्स का ऑफर-फॉर-सेल

सिर्फ प्रमोटर्स के शेयर्स का ऑफर-फॉर-सेल

डायग्नॉस्टिक चेन Suraksha Diagnostic का ₹846.25 करोड़ का IPO 29 नवंबर, शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी के इक्विटी शेयर्स नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 6 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

**यहां जानें इस IPO के बारे में 10 जरूरी बातें- **

  1. सब्सक्रिप्शन पीरियड- शुक्रवार 29 नवंबर को खुलने के बाद सब्सक्रिप्शन 3 दिसंबर तक चलेगा।

  2. ऑफर स्ट्रक्चर- इसमें ₹846.25 करोड़ का सिर्फ ऑफर-फॉर-सेल है।

  3. प्राइस बैंड- इसमें प्राइस बैंड ₹420- ₹441/शेयर का रखा गया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,300 करोड़ का है।

  4. रिजर्वेशन- इसमें आधा इशू Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए रिजर्व किया गया है। खुदरा निवेशकों के लिए 35% और गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 10% कोटा तय किया गया है।

  5. इशू टाइप- यह एक बुक-बिल्डिंग इशू है।

  1. लॉट साइज- निवेशकों को 34 शेयर्स के एक लॉट पर बोली लगानी होगी जिसकी कुल कीमत ₹14,994 की है।

  2. लक्ष्य- IPO में सिर्फ ऑफर-फॉर-सेल है और नए शेयर्स नहीं हैं, इसलिए कंपनी को इससे जुटाया गया कैपिटल नहीं मिलेगा।

  3. बुक रनिंग लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार- ICICI Securities, SBI Capital Markets Ltd, और Nuvama Wealth Management हैं बुक रनिंग लीड मैनेजर्स और रजिस्ट्रार है Kfin Technologies.

  1. अलॉटमेंट की तारीख- अगले बुधवार 4 दिसंबर को फाइनल हो सकता है अलॉटमेंट।

  2. लिस्टिंग की तारीखी- कंपनी के शेयर्स NSE और BSE पर 6 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

क्या करती है कंपनी?

सुरक्षा डायग्नॉस्टिक्स रेडियॉलजी और पैथॉलजी टेस्टिंग से लेकर मेडिकल कंसल्टेशन तक की सुविधाएं देती है। इसका ऑपरेशनल नेटवर्क व्यापक है जिसके जरिए यह इंटिग्रेटेड सलूशन्स देती है। मार्च 2024 तक इसकी एक फ्लैगशिप सेंट्रल रिफरेंस लैब, 8 सैटलाइट लैब और 194 कस्टमर टचपॉइंट्स थे। ये बिहार, असम, पश्चिम बंगाल और मेघालय में 2300 से ज्यादा टेस्ट्स की सर्विस देती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख