return to news
  1. Premier Explosives Shares: ₹350 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही शेयरों में ‘विस्फोटक’ तेजी, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

Premier Explosives Shares: ₹350 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही शेयरों में ‘विस्फोटक’ तेजी, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 15:07 IST

सारांश

Premier Explosives Ltd. के शेयरों में आज दमदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को 350 करोड़ रुपये का भारीभरकम ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयरों में 10% तक की तेजी देखी गई।

शेयर सूची

PREMEXPLN
--
शेयर मार्केट

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के शेयरों में क्यों आई तेजी?

विस्फोटक बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के शेयरों में आज अचानक से 10% तक की तेजी देखने को मिली। मार्केट क्लोज होने से कुछ देर पहले प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयर करीब 8% यानी कि 40 रुपये के आसपास बढ़कर प्रति शेयर 536 रुपये आस-पास ट्रेड हो रहे थे। दरअसल इस तेजी के पीछे कंपनी को मिला नया ऑर्डर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एक समय शेयर 9.60% बढ़कर 544.80 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे। कंपनी का मार्केट कैप 2,924.61 करोड़ रुपये था। शेयर ने 14 अक्टूबर, 2025 को 684 रुपये प्रति शेयर का अपना 52-वीक का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 25 अप्रैल, 2025 को इसका 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर 370.90 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयर ने पिछले सप्ताह में 13.85% और पिछले महीने में 23.88% की बढ़त हासिल की है। साल-दर-साल इसमें 4.91% की वृद्धि हुई है। एक्सचेंज फाइलिंग में, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स ने कहा कि उसे दो साल के पीरियड में डिस्ट्रीब्यूट किए जाने वाले डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए 350.23 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है।

कंपनी के प्रमोटरों ने कहा कि अनुबंध देने वाली इकाई में उनका कोई हित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑर्डर संबंधित पक्ष लेनदेन के दायरे में नहीं आता है। आज पहले एक अलग अपडेट में, कंपनी ने सरकार से निर्यात लाइसेंस प्राप्त न होने के कारण एक अंतरराष्ट्रीय फर्म से मिले 18.90 करोड़ रुपये के रक्षा विस्फोटक सप्लाई के निर्यात ऑर्डर को रद्द करने की घोषणा की थी।

कैसे रहे थे कंपनी के Q3 नतीजे?

कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 34.16% की गिरावट दर्ज की, जो घटकर 6.07 करोड़ रुपये रह गई थी। पिछले साल के इसी पीरियड में कंपनी ने कर-पश्चात लाभ (Profit after tax, PAT) 9.22 करोड़ रुपये दर्ज किया था। फाइनेंशियल ईयर 2026 के दिसंबर क्वार्टर में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 50.93% घटकर 81.4 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के Q4 नतीजे अभी तक फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख