return to news
  1. Paytm की रेकॉर्ड छलांग, शेयर्स 52 हफ्तों में सबसे ऊपर, 3% की बढ़त के साथ ₹1000 पार

मार्केट न्यूज़

Paytm की रेकॉर्ड छलांग, शेयर्स 52 हफ्तों में सबसे ऊपर, 3% की बढ़त के साथ ₹1000 पार

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 09, 2024, 12:13 IST

सारांश

NSE पर सुबह 11:32 पर Paytm के शेयर्स 0.79% की बढ़त के साथ ₹984/ शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे। पेटीएम के शेयर्स इस साल 54% तक ऊपर जा चुके हैं।

शेयर सूची

पिछले एक साल में 54% का उछाल

पिछले एक साल में 54% का उछाल

Paytm की पेरंट कंपनी One97 Communication के शेयर्स सोमवार को 3% तक उछलकर 52 हफ्तों में अपनी रेकॉर्ड कीमत ₹1000 के पार पहुंच गए। कंपनी ने हाल ही में Softbank ग्रुप की फिनटेक कंपनी PayPay Corporation से हिस्सा बेचने को रजामंदी दी थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ₹1007 पर पहुंच गए। इसी के साथ मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,986.32 से बढ़कर ₹64,109.58 करोड़ पर पहुंच गया।

रेकॉर्ड गिरावट को पीछे छोड़ा

NSE पर सुबह 11:32 पर Paytm के शेयर्स 0.79% की बढ़त के साथ ₹984/ शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे। पेटीएम के शेयर्स इस साल 54% तक ऊपर जा चुके हैं। 9 मई, 2024 की अपनी रेकॉर्ड गिरावट से ये 220% आगे निकल गए हैं।

इसके पहले शुक्रवार को एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में One97 Communications ने Softbank ग्रुप की फिनटेक कंपनी PayPay Corporation से हिस्से को बेचने की इजाजत दे दी थी। पेटीएम के पास PayPay का 7.2% हिस्सा है।

पेटीएम के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक जुलाई 2024 में इसके हिस्से की कुल कीमत ₹2,000 करोड़ थी। माना जा रहा है कि ये ट्रांजैक्शन दिसंबर 2024 में पूरा हो जाएगा।

मजबूत करेगी माली हालत

इससे आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में होगा। RBI और NPCI के रडार पर आने के बाद कंपनी ने नियमों का सख्ती से पालन किया है।

कंपनी ने पिछले कुछ वक्त में सामने आईं रेग्युलेटरी चुनौतियों को भी सुलझाने में काफी हद तक सफलता हासिल की है। NPCI ने इसे नए UPI यूजर्स ऐड करने की इजाजत भी दे दी थी। इसलिए कंपनी के स्टॉक्स अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

कैपिटल बेस पर ध्यान

Paytm ग्रुप PayPay को टेक्नॉलजी और इनोवेशन सलूशन्स में सपॉर्ट करता रहेगा। Paytm का ध्यान अपने कोर पेमेंट बिजनेस को आगे ले जाने पर है। इसलिए नॉन- ऐसेट्स में हिस्सेदारी छोड़ रहा है और कैपिटल बेस को मजबूत कर रहा है। साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस को Zomato से ₹2,048 करोड़ की डील में बेच दिया था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख