return to news
  1. Ola Electric में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, Ola Shakti के लॉन्च के बाद शेयर खरीदने की मची होड़

मार्केट न्यूज़

Ola Electric में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, Ola Shakti के लॉन्च के बाद शेयर खरीदने की मची होड़

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 16, 2025, 12:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Ola Electric ने 16 अक्टूबर को ओला शक्ति (Ola Shakti) के लॉन्च के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) में एंट्री की घोषणा की। यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसका इस्तेमाल घरों में एसी और रेफ्रिजरेटर, खेतों में पानी के पंपों को बिजली देने के लिए किया जा सकता है।

शेयर सूची

Ola Electric

Ola Electric: पिछले दो कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर 10 फीसदी से अधिक उछल गए।

Ola Electric share: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस समय यह स्टॉक BSE पर 55.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दो कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर 10 फीसदी से अधिक उछल गए। इस तेजी के साथ ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप बढ़कर 24,347.78 करोड़ रुपये हो गया। इस शेयर का 52-वीक हाई 102.50 रुपये और 52-वीक लो 39.58 रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Ola Shakti के तहत क्या है प्लान?

ओला इलेक्ट्रिक ने 16 अक्टूबर को ओला शक्ति (Ola Shakti) के लॉन्च के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) में एंट्री की घोषणा की। यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसका इस्तेमाल घरों में एसी और रेफ्रिजरेटर, खेतों में पानी के पंपों को बिजली देने के लिए किया जा सकता है।

CEO भाविश अग्रवाल ने कहा, “हमने कंपनी का नाम Ola Auto नहीं, बल्कि Ola Electric रखा था, क्योंकि हमारी सोच सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य पूरी ऊर्जा स्टोरेज सप्लाई चेन को भारत में लाना है। ‘Ola Shakti’ इसी विजन का हिस्सा है, यह एक ऐसा समाधान है जो ग्रिड को सपोर्ट करता है और घरों व व्यवसायों के लिए पावर बैकअप, सोलर स्टोरेज, वोल्टेज स्टेबिलिटी और पावर पोर्टेबिलिटी जैसी सुविधाएं देगा।”

‘Ola Shakti’ चार साइज में उपलब्ध होगी- 1.5 kWh, 3 kWh, 5.2 kWh और 9.1 kWh। शुरुआती 10,000 यूनिट्स की कीमतें क्रमशः ₹29,999, ₹55,999, ₹1,19,999 और ₹1,59,999 रखी गई हैं। इसकी बुकिंग ₹999 में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मकर संक्रांति 2026 से की जाएगी।

Ola Electric के शेयरों का प्रदर्शन

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त रैली देखने को मिली है। पिछले दो कारोबारी दिनों में ही यह स्टॉक 10 फीसदी से अधिक उछल गया है। हालांकि, पिछले एक महीने में इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में यह शेयर करीब 10 फीसदी चढ़ा है। साल 2025 में अब तक यह शेयर 35 फीसदी टूट चुका है। यह स्टॉक पिछले साल दिसंबर में 52-वीक हाई 102.50 रुपये पर पहुंच गया था, हालांकि अब यह इससे लगभग आधे भाव पर आ गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख