return to news
  1. NTPC Green IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा, क्या है IPO का साइज, जानें सब

मार्केट न्यूज़

NTPC Green IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा, क्या है IPO का साइज, जानें सब

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 18, 2024, 10:30 IST

सारांश

NTPC Green Energy Limited अपना आईपीओ (इंनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) ला रहा है। 19 नवंबर यानी कि मंगलवार को NTPC Green IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 22 नवंबर तक इसके लिए बोली लगाई जा सकेगी। इन्वेस्टर्स को इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार था, इस आर्टिकल में जानेंगे कि क्यों NTPC Green IPO इतना खास है।

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है कंपनी

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है कंपनी

NTPC Green Energy Ltd. के पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 19 नवंबर को खुलेंगे। NTPC Green IPO का इंतजार लंबे समय से इन्वेस्टर्स कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इसके लिए जमकर बिडिंग भी देखने को मिलेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NTPC Green IPO 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और 22 नवंबर तक इसके लिए बोली लगाई जा सकेगी। 22 सितंबर को सब्सक्रिप्शन विंडो बंद कर दिया जाएगा। NTPC Green Energy IPO में 92.59 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यूएंस शामिल है।

क्या है प्राइस बैंड?

प्राइस बैंड 102 से 108 रुपये पर शेयर तय किया गया है। रिटेल ट्रेडर्स मिनिमम 138 शेयरों के लॉट साइज के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसका टोटल इन्वेस्टमेंट अमाउंट 14,904 रुपये है। NTPC Green Energy IPO की शेयर एलॉटमेंट स्थिति को 25 नवंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा। NTPC Green Energy के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किए जाएंगे। टेंटेटिव आईपीओ लिस्टिंग की डेट 27 नवंबर है।

NTPC Green Energy Limited ने एनटीपीसी शेयरहोल्डर्स के लिए 1,000 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए हैं। हालांकि, शेयरहोल्डर्स के कोटा के तहत, आईपीओ एप्लिकेंट के लिए कोई डिस्काउंट नहीं होगा।

जिन एप्लिकेंट के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) फाइल करने की डेट पर एनटीपीसी के शेयर हैं, वे एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के लिए शेयरहोल्डर्स के कोटा के तहत अप्लाइ करने के एलिजिबल हैं। क्योंकि कंपनी ने 13 नवंबर, 2024 को अपना आरएचपी दाखिल किया था, इसलिए सभी इन्वेस्टर्स जिनके पास अपने डीमैट अकाउंट में एनटीपीसी का एक भी शेयर है, वे एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के शेयरहोल्डर्स के कोटा के तहत अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं।

कर्मचारियों को मिलेगा कितना डिस्काउंट?

NTPC Green Energy Limited ने कर्मचारियों के लिए एक शेयर पर पांच रुपये का डिस्काउंट रखने का फैसला लिया है। क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए कम से कम 75 परसेंट हिस्सा रिजर्व होगा। वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स को मैक्सिमम 10 परसेंट हिस्सा मिलेगा। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए मैक्सिमम 15 परसेंट हिस्सा रिजर्व होगा।

NTPC Green Energy Limited की फाइनेंशियल कंडीशन

NTPC Green Energy Limited यूटिलिटी स्केल पर रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो बनाती है। ऑपरेटिंग क्षमता और बिजली उत्पादन के मामले में सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) NTPC Green Energy Limited ही है, यहां हाइड्रो को छोड़कर बात की जा रही है।

जून 2024 तक इसके पोर्टफोलियो में 14,696 मेगावाट प्रोजेक्ट शामिल थे। NTPC Green Energy Limited का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 1095 फीसदी ग्रोथ के साथ 2,037.66 करोड़ रुपये था। वहीं नेट प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले 101 परसेंट बढ़कर 344.72 करोड़ रुपये रहा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख