return to news
  1. NTPC Green Energy IPO: दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन जारी, प्राइस बैंड, लॉट साइज...हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

NTPC Green Energy IPO: दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन जारी, प्राइस बैंड, लॉट साइज...हर डीटेल यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 10:17 IST

सारांश

NTPC Green Energy IPO का दूसरा दिन शुरू। इसमें सारे नए शेयर्स हैं और ऑफर फॉर सेल का हिस्सा नहीं है। इक्विटी शेयर्स की कीमत ₹10,000 करोड़ है।

अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

अक्षय ऊर्जा कंपनी NTPC Green Energy के IPO का 21 नवंबर को सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन जारी है। अभी तक 36% सब्सक्रिप्शन हो चुका है। पहले दिन इसे 33% सब्सक्राइब किया गया था। डिमांड के मामले में खुदरा निवेशक आगे रहे जिन्होंने अपने हिस्से को 1.33 बार सब्सक्राइब किया। इसके पहले ऐंकर्स से ₹3,960 करोड़ जुटाए गए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नए इक्विटी शेयर्स

इस IPO के लिए प्राइस बैंड ₹102- ₹108/ शेयर रखा गया है। गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 15% सब्सक्रिप्शन आया जबकि शेयरधारकों में 57%। इस IPO में सभी ₹10,000 करोड़ के नए शेयर्स हैं और ऑफर फॉर सेल का हिस्सा नहीं है।

लॉट साइज

ऐंकर इन्वेस्टर्स में सिंगापुर सरकार, न्यू वर्ल्ड फंड इंक, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्परेशन ऑफ इंडिया, गोल्डमन सैक्स फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशल म्यूचुअल फंड वगैरह शामिल रहे। निवेशकों के लिए न्यूनतम शेयर की सीमा 138 पर रखी गई है जिसकी कुल कीमत ₹14,904 है।

कहां इस्तेमाल होगा कैपिटल?

सब्सक्रिप्शन 22 नवंबर तक खुला रहेगा और 25 नवंबर को फाइनल किया जाएगा। स्टॉक मार्केट्स NSE- BSE पर लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है। कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी NTPC अक्षय ऊर्जा लि. में बकाया चुकाने और सामान्य काम करने के लिए किया जाएगा।

अक्षय ऊर्जा में अग्रणी

NTPC Green Energy 'महारात्न' NTPC की सब्सिडियरी है। सितंबर 30, 2024 तक यह ऑपरेटिंग कपैसिटी और ऊर्जा उत्पादन के मामले में साल 2023-24 में अक्षय ऊर्जा की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज थी। सौर और पवन ऊर्जा पर काम करने वाली कंपनी 6 राज्यों में मौजूद है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख