return to news
  1. NTPC Green Energy IPO: तीसरे दिन पूरा सब्सक्राइब हुआ इशू, खुदरा निवेशक रहे आगे

मार्केट न्यूज़

NTPC Green Energy IPO: तीसरे दिन पूरा सब्सक्राइब हुआ इशू, खुदरा निवेशक रहे आगे

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 22, 2024, 11:47 IST

सारांश

NTPC Green Energy IPO का पब्लिक इशू तीसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसमें खुदरा निवेशक और शेयरधारक आगे रहे।

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है कंपनी

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है कंपनी

NTPC Green Energy IPO तीसरे और आखिरी दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया। खुदरा निवेशकों का हिस्सा जहां 2.63 बार वहीं, शेयरधारकों का 1.13 बार सब्सक्राइब हुआ। इसके पहले 18 नवंबर को ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में कंपनी ने ₹3,960 करोड़ जुटा लिए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अहम तारीखें

इसके लिए लॉट साइज 138 शेयर्स का तय किया गया था जिनकी कुल कीमत ₹14,904 थी। 19 नवंबर से शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन शुक्रवार को बंद हो रहा है। इसका फाइनल अलॉटमेंट 25 नवंबर को किया जाएगा। शेयर्स का ट्रांसफर अगले दिन 26 नवंबर को होगा और स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी।

इस IPO के लिए प्राइस बैंड ₹102- ₹108/ शेयर रखा गया है। कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी NTPC अक्षय ऊर्जा लि. में बकाया चुकाने और सामान्य काम करने के लिए किया जाएगा।

NTPC शेयरधारकों को फायदा

NTPC Green IPO को लेकर निवेशकों के बीच काफी चर्चा बनी हुई थी क्योंकि इसने ₹10,000 करोड़ के IPO का 10% NTPC के मौजूदा शेयरधारकों के लिए रिजर्व कर दिया था। ऐसे निवेशक शेयरधारकों के कोटा में NTPC Green Energy IPO में अप्लाई कर सकते थे जिनके पास NTPC के शेयर्स पहले से थे।

अक्षय ऊर्जा में आगे

NTPC Green Energy 'महारात्न' NTPC की सब्सिडियरी है। सितंबर 30, 2024 तक यह ऑपरेटिंग कपैसिटी और ऊर्जा उत्पादन के मामले में साल 2023-24 में अक्षय ऊर्जा की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज थी। सौर और पवन ऊर्जा पर काम करने वाली कंपनी 6 राज्यों में मौजूद है

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख