return to news
  1. NTPC Green Energy IPO: आज होगा अलॉटमेंट, जानें कैसे ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

NTPC Green Energy IPO: आज होगा अलॉटमेंट, जानें कैसे ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 25, 2024, 09:42 IST

सारांश

खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.39 गुना सब्सक्राइब हुआ। Qualified Institutional Buyers (QIBs) का सब्सक्रिप्शन 3.32 गुना हुआ और गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 81% सब्सक्रिप्शन किया गया।

अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

NTPC Green Energy IPO के लिए सब्सक्रिप्शन पूरा हो चुका है और अब अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। जिन निवेशकों ने NTPC Green IPO के लिए अप्लाई किया है, वे KFin Technologies, NSE और BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अक्षय ऊर्जा कंपनी NTPC Green Energy के IPO का सब्सक्रिप्शन पूरा हो चुका है और सोमवार 25 नवंबर को इसका अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल कर दिया जाएगा। कंपनी NTPC के लिए अक्षय ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स संभालती है। इसका IPO 2.40 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

काफी हुआ था सब्सक्रिप्शन

यह इशू ₹10,000 करोड़ का था जिसमें 59,31,67,575 इक्विटी शेयर्स का ऑफर था जबकि 1,42,65,07,242 शेयर्स के लिए बोली लगी। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.39 गुना सब्सक्राइब हुआ। Qualified Institutional Buyers (QIBs) का सब्सक्रिप्शन 3.32 गुना हुआ और गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 81% सब्सक्रिप्शन किया गया।

सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद अब निवेशक फाइनल अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। इसका ऑनलाइन स्टेटस KFin टेक्नॉलजी, NSE- BSE पर चेक किया जा सकता है।

NSE पर ऐसे चेक करें ऑनलाइन अलॉटमेंट स्टेटस-

  • NSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज खोलें।

  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग- इन करें। अगर पहली बार विजिट कर रहे हैं तो रजिस्टर करें।

  • ड्रॉपडाउन में से NTPC Green Energy Ltd सिलेक्ट करें।

  • अपनी IPO ऐप्लिकेशन का नंबर एंटर करें।

  • I am not a Robot चेकबॉक्स को टिक करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

कब होगी लिस्टिंग?

अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद 27 नवंबर को कंपनी के शेयर्स नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किए जाएंगे। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹102-₹108/ शेयर तय किया गया था। इसमें सारे नए फ्रेश शेयर्स थे और ऑफर- फॉर- सेल का हिस्सा नहीं था।

कंपनी इससे आए कैपिटल का इस्तेमाल पुराने बकाये चुकाने और सामान्य जरूरतों पर खर्च के लिए किया जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख