return to news
  1. Gold-Silver क्रैश के बीच Metal Stocks में भारी तबाही, Hind Copper, NALCO जैसे शेयर 19% तक लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver क्रैश के बीच Metal Stocks में भारी तबाही, Hind Copper, NALCO जैसे शेयर 19% तक लुढ़के

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 14:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold और Silver की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज रविवार को भी जारी रहा। रिपोर्ट लिखे जाने के समय MCX पर Gold में 3.5 फीसदी की गिरावट थी और यह 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Silver में भी 8.61 फीसदी की गिरावट रही और यह 266707 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गया।

शेयर सूची

Nifty Metal

Nifty Metal: रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 15 में से 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Nifty Metal: आज 1 फरवरी को बजट के दिन मेटल शेयरों में भारी तबाही देखी गई। Nifty Metal इंडेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 5% से ज्यादा टूटकर 11,218.80 के निचले स्तर तक आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह 3.24 फीसदी टूटकर 11,444.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। कीमती धातुओं यानी सोने-चांदी में लगातार तीसरे दिन आई तेज गिरावट का असर सीधे शेयर बाजार पर पड़ा। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 15 में से 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब Nifty Metal में गिरावट आई है। इस दौरान यह 8 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में भारी गिरावट

आड अलग-अलग मेटल कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूट गए। Hindustan Copper करीब 19% गिरकर ₹555.10 पर आ गया। नाल्को (NALCO) में 14.5% और Hindustan Zinc में 9.50% की गिरावट आई। Vedanta और Hindalco लगभग 10% टूट गए। वहीं NMDC, टाटा स्टील, सेल (SAIL), जिंदल स्टील जैसे बड़े स्टॉक्स भी करीब 3% तक फिसल गए।

सोने-चांदी में बड़ी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज रविवार को भी जारी रहा। रिपोर्ट लिखे जाने के समय MCX पर Gold में 3.5 फीसदी की गिरावट थी और यह 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Silver में भी 8.61 फीसदी की गिरावट रही और यह 266707 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गया।

इस गिरावट का असर इसका असर गोल्ड ETFs पर भी पड़ा, जो शुरुआती कारोबार में 16% तक टूट गए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही चांदी ने करीब 4,20,000 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

क्या है सोने-चांदी में गिरावट की वजह

मेटल शेयरों और सोना-चांदी में आई इस तेज गिरावट के पीछे कई कारण हैं। भारी प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर का मजबूत होना और अमेरिका से आया बड़ा बयान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वार्श को अमेरिकी सेंट्रल बैंक का प्रमुख चुना है। वार्श को ब्याज दरों में कटौती के मामले में सख्त (Hawkish) माना जाता है, जिससे बाजार में डर बढ़ गया और बिकवाली तेज हो गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख