return to news
  1. Nifty Bank: ICICI Bank से SBI तक, बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त दबाव, समझिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Nifty Bank: ICICI Bank से SBI तक, बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त दबाव, समझिए क्या है वजह

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 21, 2026, 12:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह बड़े प्राइवेट बैंकों में बिकवाली रही। ICICI Bank करीब 2 फीसदी टूट गया और इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव डालने वाला शेयर बना। इसके अलावा Axis Bank, HDFC Bank, AU Small Finance Bank और IDFC First Bank के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।

शेयर सूची

Nifty Bank

Nifty Bank: बैंकिंग शेयरों की यह कमजोरी पूरे शेयर बाजार की गिरावट का ही हिस्सा है।

Nifty Bank: शेयर बाजार में आज 21 जनवरी को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। इसकी एक बड़ी वजह बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबार में Nifty Bank इंडेक्स करीब 1.9 फीसदी या 1120 अंक तक टूट गया। इसके साथ ही इंडेक्स ने इंट्राडे में 58278.60 के निचले स्तर को छू लिया। हालांकि बाद में कुछ नुकसान की भरपाई हुई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 14 में से 13 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि जियो पॉलिटिकशन टेंशन और ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच बाजार में पिछले कई दिनों से जबरदस्त दबाव बना हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट

आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह बड़े प्राइवेट बैंकों में बिकवाली रही। ICICI Bank करीब 2 फीसदी टूट गया और इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव डालने वाला शेयर बना। इसके अलावा Axis Bank, HDFC Bank, AU Small Finance Bank और IDFC First Bank के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। सरकारी बैंकों में भी कमजोरी रही और PNB, Union Bank और Canara Bank जैसे शेयर नुकसान में कारोबार करते दिखे।

पूरे बैंक निफ्टी में तेजी बहुत कम शेयरों में नजर आई। Yes Bank और Bank of Baroda जैसे कुछ शेयरों में हल्की बढ़त जरूर दिखी, लेकिन उनकी तेजी इतनी नहीं थी कि वे बाकी बैंकों की गिरावट की भरपाई कर सकें। कुल मिलाकर इंडेक्स पर दबाव बना रहा।

पूरे शेयर बाजार पर दबाव

बैंकिंग शेयरों की यह कमजोरी पूरे शेयर बाजार की गिरावट का ही हिस्सा है। मंगलवार की तेज बिकवाली के बाद बुधवार को भी बाजार संभल नहीं पाया। सुबह करीब 11 बजे Sensex 1,000 अंकों से ज्यादा टूट गया और Nifty 25,000 के नीचे चला गया। इससे निवेशकों की रिस्क लेने की इच्छा और कम हो गई है।

वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। अमेरिका के शेयर बाजार में Nasdaq, S&P 500 और Dow Jones में एक ही दिन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह अमेरिका और यूरोप के बीच फिर से ट्रेड वॉर की आशंका है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में डर का माहौल बन गया है।

इस बार कई कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। इनमें RIL से लेकर Wipro और ICICI Bank जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इसके चलते पूरे शेयर बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख