return to news
  1. Stock Market: इजरायल-ईरान टेंशन के बीच शेयर बाजार क्रैश, इन फैक्टर्स से धड़ाम हुआ मार्केट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: इजरायल-ईरान टेंशन के बीच शेयर बाजार क्रैश, इन फैक्टर्स से धड़ाम हुआ मार्केट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 11:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज यह अमेरिका, इज़राइल और ईरान के संघर्ष का 20वां दिन है। दोनों पक्षों से अभी शांति या हिंसा कम होने के संकेत नहीं मिल रहे। बता दें कि इजराइल ने ईरान के South Pars गैस फील्ड पर हमला किया है। यह फील्ड ईरान की ऊर्जा और उद्योग की रीढ़ है।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को लगातार 3 दिनों की तेजी का सिलसिला थमता दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 2020 अंक या 2 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई और यह 74685.52 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 600 अंक टूटकर 23180.95 के लेवल पर आ गया। इस गिरावट के पीछे जियो पॉलिटिकल टेंशन और क्रूड ऑयल में तेजी जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच टेंशन और बढ़ा

आज यह अमेरिका, इज़राइल और ईरान के संघर्ष का 20वां दिन है। दोनों पक्षों से अभी शांति या हिंसा कम होने के संकेत नहीं मिल रहे। बता दें कि इजराइल ने ईरान के South Pars गैस फील्ड पर हमला किया है। यह फील्ड ईरान की ऊर्जा और उद्योग की रीढ़ है।

इसके जवाब में ईरान ने भी पूरे मध्य-पूर्व में कई ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया। ईरान ने कतर के रास लफान (Ras Laffan) इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया, जो दुनिया का सबसे बड़ा लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यात केंद्र है। इसे अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे उसके युद्ध में एक बड़ा तनाव माना जा रहा है।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंड क्रूड ऑयल का भा 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 111.71 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लगभग बंद कर रखा है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल में तेजी से भारत को नुकसान होता है।

फेड का कड़ा रुख

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। उसने ईरान युद्ध से पैदा होने वाले जोखिमों का हवाला दिया, जिसके कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं। पॉवेल ने स्पष्ट किया कि मध्य पूर्व के घटनाक्रमों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव अभी अनिश्चित है। उन्होंने स्वीकार किया कि युद्ध के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतें निकट भविष्य में महंगाई को बढ़ाएंगी।

Auto, IT, PSU Bank समेत कई सेक्टर्स में बिकवाली

आज शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। Nifty Auto, IT, प्राइवेट बैंक और रियल्टी समेत कई इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। इसके अलावा Nifty FMCG, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे थे। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सभी इंडेक्स लाल निशान पर थे। इन सभी फैक्टर्स के चलते आज शेयर बाजार टूट गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख