return to news
  1. Adani Wilmar Q3FY25 Results: अडानी विल्मर का रिपोर्ट कार्ड जारी, नेट प्रॉफिट 104% उछला, कमाई में भी इजाफा

मार्केट न्यूज़

Adani Wilmar Q3FY25 Results: अडानी विल्मर का रिपोर्ट कार्ड जारी, नेट प्रॉफिट 104% उछला, कमाई में भी इजाफा

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 28, 2025, 11:48 IST

सारांश

Adani Wilmar Q3FY25 Results: अडानी ग्रुप की अडानी विल्मर ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही का अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। कंपनी का मुनाफा दोगुना हो गया है।

शेयर सूची

अडानी ग्रुप ने बेच दी है विल्मर में अपनी हिस्सेदारी। (तस्वीर: Shutterstock)

अडानी ग्रुप ने बेच दी है विल्मर में अपनी हिस्सेदारी। (तस्वीर: Shutterstock)

FMCG कंपनी Adani Wilmar ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में रेकॉर्डतोड़ आमदनी हुई है। पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 5% बढ़त के साथ इस बार कंपनी को अब तक की सबसे ज्यादा ₹16,859 करोड़ की कमाई हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने सोमवार, 27 जनवरी को जारी किए फाइनेंशियल रिजल्ट्स में बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल नेट प्रॉफिट 104.6% के इजाफे के साथ ₹410.93 करोड़ हासिल हुआ है। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹200.89 करोड़ था।

FY25 की तीसरी तिमाही में ऑपरेशन्स से कंपनी की कमाई पिछले साल के ₹12,828.36 करोड़ से 31.42% ज्यादा ₹16,859.31 करोड़ रही जबकि ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन ₹792 करोड़ रहा जो पिछले साल के ₹504 करोड़ से 57% ज्यादा रहा।

शेयर्स पर असर

नतीजों के ऐलान के बाद सोमवार को दोपहर 1:47 बजे कंपनी के शेयर्स 3% की उछाल के साथ ₹259.40 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे जबकि पिछले शुक्रवार को बाजार बंद होने पर ये 3.67% की गिरावट के साथ ₹251.85 प्रति शेयर के भाव पर रुक गए थे।

कैसी रही थी Q2 में कमाई?

इसके पहले सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही में Adani Wilmar का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹311 करोड़ रहा था जबकि एक साल पहले कंपनी को ₹130.73 करोड़ का नेट घाटा हुआ था। ऑपरेशन्स से आमदनी 17.8% बढ़कर ₹14,460.45 करोड़ पर पहुंच गई थी जो एक साल पहले ₹12,267.15 करोड़ थी। कंपनी की कुल आमदनी ₹14,565.3 करोड़ रही थी जो पिछले साल से 18.1% ज्यादा थी।

तैयार करेंगे बड़ा बिजनेस

कंपनी के एमडी और सीईओ अंग्शु मलिक का कहना है कि कंपनी पिछली 5 तिमाहियों में अच्छा प्रॉफिट दिया है। उनका कहना है कि कंपनी भारत में एक बहुत बड़ा पैकेज्ड खाने का बिजनेस खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी मजबूत और डायवर्सिफाई होती जा रही है और ज्यादातर रणनीतियों के सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

इसी महीने बेची हिस्सेदारी

Adani Group ने Adani Wilmar में अपनी 13.5% हिस्सेदारी बेच दी है और ₹4,850 करोड़ जुटाए हैं। ग्रुप ने दिसंबर 2024 में इस बारे में ऐलान किया था। अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद Adani Enterprises कैपिटल का इस्तेमाल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म में निवेश में करेगा। एनर्जी से लेकर ट्रांसपोर्ट तक, अलग-अलग जगहों पर इसे लगाया जाएगा।

Adani Wilmar Ltd फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी है जो खाने के तेल, गेहूं के आटे, चावल, दालें, शकर जैसे उत्पाद सप्लाई करती है। यह फॉर्च्यून, किंग्स, राग, बुलेट, जुबिली, आधार, कोहिनूर चारमीनार और ट्रोफी जैसे ब्रांड्स के तले अपने उत्पाद बेचती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख