return to news
  1. Nazara Tech की दो बड़ी गेमिंग डील्स, कितने करोड़ की है डील, क्या रहा शेयरों पर असर?

मार्केट न्यूज़

Nazara Tech की दो बड़ी गेमिंग डील्स, कितने करोड़ की है डील, क्या रहा शेयरों पर असर?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 10:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

नजारा टेक के शेयरों में इसके बाद आज कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 10:25 बजे नजारा टेक के शेयर 1.21% यानी कि 3 रुपये गिरकर 252 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

NAZARA
--
नजारा टेक

नजारा टेक के शेयरों में इसके बाद आज कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

अलग-अलग गेमिंग सेक्टरों और स्पोर्ट्स मीडिया में एक्टिव नजारा टेक्नोलॉजीज की ब्रिटिश अनुषंगी (Subsidiary) ने स्पेन के सोशल गेमिंग प्लैटफॉर्म ब्लूटाइल गेम्स और बेस्टप्ले सिस्टम्स में 50% कंट्रोल हिस्सेदारी 10.03 करोड़ डॉलर (करीब 918 करोड़ रुपये) में खरीदने का फैसला किया है। नजारा टेक के शेयरों में इसके बाद आज कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 10:25 बजे नजारा टेक के शेयर 1.21% यानी कि 3 रुपये गिरकर 252 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। कंपनी ने बुधवार को शेयर मार्केट को दी सूचना में कहा कि कुल राशि में से 5.97 करोड़ डॉलर (लगभग 546 करोड़ रुपये) का भुगतान पहली किस्त में किया जाएगा। बाकी 4.06 करोड़ डॉलर (करीब 372 करोड़ रुपये) का भुगतान उसके छह महीने के भीतर किया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस अधिग्रहण में प्रदर्शन-आधारित अतिरिक्त भुगतान भी शामिल हैं, जिनकी अनुमानित राशि 9.82 करोड़ डॉलर (करीब 898 करोड़ रुपये) है। यह 2028 से 2030 के बीच तब दिया जाएगा जब 2027–2029 के लिए तय रेवेन्यू और कर-पूर्व आय (टैक्स से पहले की इनकम) के लक्ष्य पूरे होंगे। यह अधिग्रहण सौदा नियामकीय मंजूरी मिलने पर छह महीने के भीतर पूरा होने की संभावना है। नजारा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीतीश मितरसेन ने कहा, ‘ब्लूटाइल और बेस्टप्ले का अधिग्रहण हमारे ग्लोबल गेमिंग प्लैटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इन कंपनियों ने गेम डेवलपमेंट, खिलाड़ियों को जोड़ने और वितरण में अपनी क्षमता साबित की है। उनके संचालन में एआई को रणनीतिक लाभ के रूप में इस्तेमाल किया गया है।’

ब्लूटाइल के पोर्टफोलियो में यात्जी, डोमिनो लीजेंड्स और महजोंग वॉएज जैसे शौकिया मोबाइल गेम शामिल हैं। वहीं बेस्टप्ले प्लैटफॉर्म अतिरिक्त 22 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स को जोड़ता है। इन दोनों गेमिंग कंपनियों का कंबाइंड रेवेन्यू दिसंबर, 2025 तक के 12 महीनों में 15.36 करोड़ डॉलर (लगभग 1,405 करोड़ रुपये) रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख