return to news
  1. NAPS Global India IPO: आज हो सकता है एलॉटमेंट, BSE पर ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

NAPS Global India IPO: आज हो सकता है एलॉटमेंट, BSE पर ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 07, 2025, 11:51 IST

सारांश

NAPS Global India IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मार्च से 6 मार्च के बीच खुला था। शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन आखिरी दिन यह फुल सब्सक्राइब हो गया। आज NAPS Global India IPO का एलॉटमेंट हो सकता है, जबकि लिस्टिंग की टेंटेटिव डेट 11 मार्च तय की गई है। NAPS Global India IPO बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) SME प्लैटफॉर्म पर लिस्ट होगा।

NAPS Global India IPO

NAPS ग्लोबल इंडिया आईपीओ का आज हो सकता है एलॉटमेंट

टेक्सटाइल इम्पोर्टर NAPS Global India IPO 11.88 करोड़ रुपये का फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। 13.20 लाख शेयरों का यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। NAPS Global India IPO 4 मार्च से 6 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। वहीं आज इसका एलॉटमेंट होना है। NAPS Global India IPO को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एसएमई पर लिस्ट किया जाना है, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 11 मार्च तय की गई है। NAPS Global India IPO की कीमत ₹90 प्रति शेयर है, वहीं आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 का रखा गया था। रिटेल इन्वेस्टर्स द्वारा न्यूनतम निवेश राशि ₹1,44,000 रखी गई। वहीं HNI (High Net-Worth Individual) के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) रखा गया, जिसकी कीमत ₹2,88,000 है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आर्यमान फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड NAPS Global India IPO का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। NAPS Global India IPO के लिए मार्केट मेकर आर्यमान कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड है।

Cameo Corporate Services पर कैसे चेक करें IPO स्टेटस
Cameo Corporate Services की वेबसाइट खोलें, cambridge.cameoindia.com

इसके बाद Useful Links पर क्लिक करें, और इसके बाद IPO Status पर जाएं

नए पेज पर तीन विकल्प जो दिए गए हैं, उनमें से एक पर क्लिक करें

इसके बाद ड्रॉप डाउन लिस्ट से NAPS Global India IPO को चुनें

पैन, एप्लिकेशन नंबर या फिर डीपी आईडी में से किसी एक की डिटेल भरें

कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें

इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और अपना स्टेटस चेक करें

इसके अलावा NAPS Global India IPO स्टेटस BSE की साइट पर भी चेक कर सकते हैं, चलिए समझते हैं कैसे-
bseindia.com साइट पर जाएं

दाईं तरफ कॉलम में एप्लिकेशन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करें

नए पेज पर दिए गए दो विकल्प में से Equity चुनें

लिस्ट में NAPS Global India IPO चुनें

एप्लिकेशन नंबर या फिर अपनी पैन कार्ड की डिटेल्स भरें

I am not a robot पर क्लिक करें

फिर Search बटन दबाएं

6 मार्च को अपनी बिडिंग के आखिरी दिन NAPS Global India IPO 1.19 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटेगरी में पब्लिक इश्यू को 1.6 गुना जबकि NII कैटेगरी में इसको .78 गुना सब्सक्राइब किया गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख