return to news
  1. MSCI Index: नवंबर में जुड़े नए स्टॉक्स, कुछ को किया बाहर

मार्केट न्यूज़

MSCI Index: नवंबर में जुड़े नए स्टॉक्स, कुछ को किया बाहर

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 07, 2024, 12:12 IST

सारांश

MSCI इंडिया डमेस्टिक इंडेक्स में 9 सिक्यॉरिटीज को जोड़ा है जिनमें Alkem Laboratories, Bombay Stock Exchange, Jindal Stainless, JSW Energy वगैरह शामिल हैं।

कुछ स्टॉक्स जोड़े गए, कुछ बाहर

कुछ स्टॉक्स जोड़े गए, कुछ बाहर

MSCI Inc ने नवंबर 2024 इंडेक्स रिव्यू के नतीजों का ऐलान कर दिया है। MSCI इंडिया डमेस्टिक इंडेक्स में 9 सिक्यॉरिटीज को जोड़ा है जबकि किसी को भी बाहर नहीं किया है। वहीं, MSCI इंडिया डमेसटिक स्मॉल कैप इंडेक्स में 15 सिक्यॉरिटीज को जोड़ा गया है और 10 स्क्रिप्स को हटा दिया गया है। सभी बदलाव 25 नवंबर, 2024 से लागू होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कौन इन, कौन आउट?

MSCI Inc विश्वस्तर पर निवेशकों को सेवाएं देती है। इसकी ताजा इंडिया डमेस्टिक इंडेक्स में Alkem Laboratories, Bombay Stock Exchange, Jindal Stainless, JSW Energy, Kalyan Jewellers India, Oberoi Realty, Oracle Financial Services, Prestige Estates और Voltas को जोड़ा गया है।

वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स में जोड़े जाने वालों Aadhar Housing Finance, Advanced enzyme Tech, JSW Holdings, Eureka Forbes शामिल हैं। इसमें से निकलने वाले स्टॉक्स में BSE, GMR Airports, Voltas शामिल हैं।

HDFC अपडेट

इंडेक्स पर HDFC बैंक का सेकंड ट्रांच बढ़ जाएगा जिससे ज्यादा कैपिटल आ सकती है। MSCI ने पहले बताया था कि वह HDFC को इंडेक्स में बनाए रखेगा और Foreign Inclusion Factor को बढ़ाएगा। HDFC बैंक की Foreign Ownership Limit 74% है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख