return to news
  1. MRF Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 119% उछला नेट प्रॉफिट, नतीजे आते ही करीब 10% उछला शेयर

मार्केट न्यूज़

MRF Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 119% उछला नेट प्रॉफिट, नतीजे आते ही करीब 10% उछला शेयर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 06, 2026, 13:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

MRF ने प्रति इक्विटी शेयर ₹3 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी है। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी नजर आ रही है। यह स्टॉक आज BSE पर करीब 10 फीसदी उछलकर 146400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।

शेयर सूची

MRF Q3 Results

MRF Q3 Results: तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी नजर आ रही है।

MRF Q3 Results: टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ ने आज 06 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 119.3% की बढ़ोतरी दर्ज की। इस दौरान कंपनी का मुनाफा ₹691.83 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹315.46 करोड़ था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे MRF के नतीजे

MRF लिमिटेड ने पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में दिसंबर तिमाही में शानदार ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दी। कंपनी का इस तिमाही में EBITDA पिछले साल की इसी तिमाही के ₹834 करोड़ से 68 फीसदी बढ़कर ₹1399 करोड़ हो गई।

नतीजतन, मार्जिन में भी पिछले साल के 11.9% से लगभग 450 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 17.4% की बढ़ोतरी हुई। इस तिमाही में रेवेन्यू ₹8,050.4 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹7,000 करोड़ के आंकड़े से 15% ज्यादा है।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने ₹3 प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है, और इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 13 फरवरी तय की गई है। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी नजर आ रही है। यह स्टॉक आज BSE पर करीब 10 फीसदी उछलकर 146400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख