मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड December 04, 2025, 09:11 IST
सारांश
Meesho Vidya Wires Aequs IPO: शेयर बाजार में तीन नए आईपीओ मीशो, विद्या वायर्स और Aequs पर निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए हैं। पहले दिन ही तीनों इश्यू को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ग्रे मार्केट में भी इनका भाव तेजी दिखा रहा है। अब चलिए इन कंपनियों के प्राइस बैंड और जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल के बारे में डीटेल में समझते हैं।

मीशो, विद्या वायर्स और Aequs आईपीओ में निवेश का है मौका
Meesho Vidya Wires Aequs IPO: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में एक साथ तीन कंपनियों के आईपीओ ने दस्तक दी है। ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho), मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Aequs और विद्या वायर्स (Vidya Wires) के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट में भी इन कंपनियों के शेयरों की मांग बनी हुई है, जो अच्छी लिस्टिंग का इशारा कर रही है। अब चलिए इन कंपनियों के प्राइस बैंड और जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल के बारे में डीटेल में समझते हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा मीशो के आईपीओ की है। पहले दिन यानी 3 दिसंबर तक यह आईपीओ कुल 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल निवेशकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और उनके हिस्से को 4.13 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, QIB हिस्सा 2.18 गुना और NII हिस्सा 1.90 गुना भरा है।
ग्रे मार्केट में मीशो का शेयर 45 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा है। 111 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 156 रुपये के आसपास हो सकती है, जिससे निवेशकों को करीब 40.54 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। यह आईपीओ 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक खुला है। कंपनी इस इश्यू से कुल 5,421 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसमें 4,250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर खर्च करने और कर्मचारियों की सैलरी जैसी जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
Aequs के आईपीओ ने पहले दिन ही धमाका कर दिया है। 3 दिसंबर तक यह इश्यू कुल 3.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा रिटेल कैटेगरी का है, जो 12.16 गुना भर चुका है। NII कैटेगरी में 3.55 गुना और QIB में 0.68 गुना बोली लगी है।
इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 45.5 रुपये चल रहा है। 124 रुपये के प्राइस बैंड पर इसकी लिस्टिंग 169.5 रुपये के करीब होने की उम्मीद है, यानी 36.69 फीसदी का फायदा। यह आईपीओ भी 5 दिसंबर तक खुला है और कंपनी का लक्ष्य 921.81 करोड़ रुपये जुटाना है। कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी कंपनियों का कर्ज चुकाने, नई मशीनरी खरीदने और कारोबार को बढ़ाने के लिए करेगी।
विद्या वायर्स का आईपीओ पहले दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में इसे 4.43 गुना, NII में 3.71 गुना और QIB में 0.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। हालांकि, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम थोड़ा कम है। 52 रुपये के प्राइस बैंड पर 5 रुपये का जीएमपी चल रहा है, जिससे 9.62 फीसदी के मुनाफे के साथ 57 रुपये पर लिस्टिंग की उम्मीद है।
यह आईपीओ भी 5 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी कुल 300.01 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। जुटाए गए पैसों से कंपनी अपनी सब्सिडियरी ALCU के लिए नया प्रोजेक्ट लगाएगी और पुराना कर्ज चुकाएगी। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What Is the Face Value of a Share?
What is Free Float Market Capitalisation? Meaning & Formula
What Is RBI MPC? Meaning, Members, Functions & Role
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs