return to news
  1. Gold futures: MCX पर सोना गिरा नीचे, चांदी की रफ्तार भी धीमी

मार्केट न्यूज़

Gold futures: MCX पर सोना गिरा नीचे, चांदी की रफ्तार भी धीमी

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 18:20 IST

सारांश

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहीं कीमतों की तर्ज पर भारतीय बाजार में सोने और चांदी का ये ट्रेंड देखा गया है। डॉलर के मजबूत होने की वजह से सोने के भावों पर असर हो सकता है।

सोने और चांदी के दाम में गिरावट

सोने और चांदी के दाम में गिरावट

करीब दो हफ्ते से तेजी से ऊपर चढ़ रहे सोने और चांदी के भाव अब धीरे- धीरे संभलने लगे हैं। लगातार पांचवें दिन गुरुवार को सोने के दाम नीचे खिसके और मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर 73,594/ ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले 30 अक्टूबर को सोना रेकॉर्ड ₹79,775/ ग्राम पर पहुंच गया था। तभी, चांदी भी MCX पर ₹1 लाख/किलो पहली बार पहुंची थी और अब करीब 12% नीचे ₹87,500/ किलो पर आ गई है।

माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहीं कीमतों की तर्ज पर भारतीय बाजार में सोने और चांदी का ये ट्रेंड देखा गया है। कॉमेक्स पर सोने के भाव $2,567/ आउंस पर पहुंच गए जो अक्टूबर के आखिर में $2,790.15/ आउंस के रेकॉर्ड हाई पर था। चांदी भी $30/ आउंस पर आ गई है जो कुछ हफ्ते पहले $32/ आउंस पर थी।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर के मजबूत होने की वजह से सोने के भावों पर असर हो सकता है। साथ ही डॉनल्ड ट्रंप की आने वाली सरकार के ब्याज दरें काटने की कम उम्मीद के चलते भी सोना ठंडा है।

डॉलर इंडेक्स भी इस हफ्ते बेहतर हो गया है और इसलिए रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमत बढ़ने से रुपये में सोने की कीमत गिर गई है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल यूनिट्स में डिमांड के कारण इसके दाम बने हुए हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख