return to news
  1. Maruti Suzuki Q3FY25 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.6% बढ़कर ₹3,500 Cr पार, आमदनी भी 15.5% बढ़ी

मार्केट न्यूज़

Maruti Suzuki Q3FY25 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.6% बढ़कर ₹3,500 Cr पार, आमदनी भी 15.5% बढ़ी

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 29, 2025, 17:13 IST

सारांश

Q3FY25 Financial Results: Q3FY25 Financial Results: तीसरी तिमाही में कंपनी 5.66 लाख गाड़ियों की बिक्री की। 4.66 लाख गाड़ियां घरेलू बाजार में बिकी थीं और 99.22 हजार गाड़ियां निर्यात की गईं।

शेयर सूची

कंपनी ने इस तिमाही में बेचीं रेकॉर्ड गाड़ियां।

कंपनी ने इस तिमाही में बेचीं रेकॉर्ड गाड़ियां।

कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी को दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 12.61% का इजाफा मिला है। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹3130 करोड़ था जो इस साल ₹3525 पर पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी 15.5% बढ़कर ₹38,492.1 करोड़ पर पहुंच गई जबकि यह पिछले साल ₹33,308.7 करोड़ थी। कंपनी का EBITDA 14.4% की बढ़त के साथ ₹4,470 करोड़ पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले यह ₹3907.9 करोड़ था। कंपनी का EBITDA मार्जिन 11.6% रहा जो पिछले साल 11.7% था।

कैसा रहा बिजनेस?

तीसरी तिमाही में कंपनी 5.66 लाख गाड़ियों की बिक्री की। 4.66 लाख गाड़ियां घरेलू बाजार में बिकी थीं और 99.22 हजार गाड़ियां निर्यात की गईं। यह किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा था। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 5.01 लाख गाड़ियां बेची थीं जिनमें से 4.29 लाख गाड़ियां घरेलू बाजार में बिकी थीं जबकि 71.78 हजार गाड़ियां निर्यात की गई थीं।

ताकेयुची बने रहेंगे एमडी, सीईओ

दोपहर 3:28 बजे कंपनी के शेयर 1.39% की गिरावट के साथ ₹11,955.10 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हिसाशी ताकेयुची को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पद पर तीन साल के लिए नियुक्त करने पर हरी झंडी दे दी है। वह जुलाई 2019 से कंपनी के बोर्ड में शामिल थे।

इसके अलावा बोर्ड ने सुजुकी मोटर गुजरात प्रा.लि. को कंपनी में शामिल करने पर भी रजामंदी दे दी है। इस पर जानकारी 29 अक्टूबर, 2024 में दी गई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख