return to news
  1. Mahindra & Mahindra Q3 Results: मुनाफे में 33% का उछाल, रेवेन्यू भी 26% बढ़ा, शेयरों में खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Mahindra & Mahindra Q3 Results: मुनाफे में 33% का उछाल, रेवेन्यू भी 26% बढ़ा, शेयरों में खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 12:55 IST

सारांश

Mahindra & Mahindra Q3: दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.12% बढ़कर ₹38,516.81 करोड़ हो गया। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 1.38 फीसदी की तेजी नजर आई। यह स्टॉक BSE पर 3725.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

Mahindra & Mahindra

Mahindra & Mahindra Q3 Results: कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 32.62 फीसदी बढ़ गया है।

Mahindra & Mahindra Q3 Results: SUV बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 32.62 फीसदी बढ़कर 3931.3 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 2964.31 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 1.38 फीसदी की तेजी नजर आई। यह स्टॉक BSE पर 3725.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में भी 26% की बढ़ोतरी

दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.12% बढ़कर ₹38,516.81 करोड़ हो गया। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹30,538.23 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी का BITDA 20.72% बढ़कर ₹5,293 करोड़ हो गया, जबकि Q3 FY25 में यह 4384 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 14.36% के मुकाबले 13.74% रहा।

Mahindra की लीडरशिप बरकरार

महिंद्रा ने SUV में अपनी लीडरशिप बनाए रखी। तिमाही में रेवेन्यू मार्केट शेयर 24.1 फीसदी रहा, जो सालाना 90 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा है। लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (3.5 टन से कम) में मार्केट शेयर 10 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 51.9 फीसदी हो गया।

फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट ने 11501 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पोस्ट किया, जो सालाना 21 फीसदी ज्यादा है, जबकि PAT 7 फीसदी बढ़कर 1044 करोड़ रुपये हो गया। ट्रैक्टर वॉल्यूम 23 फीसदी बढ़कर 1.50 लाख यूनिट हो गया, हालांकि तिमाही मार्केट शेयर 20 बेसिस पॉइंट्स घटकर 44.0 फीसदी हो गया। सर्विसेज सेगमेंट ने तिमाही में 11636 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दिया, जो सालाना 21 फीसदी ज्यादा है, और कंसोलिडेटेड PAT दोगुना होकर 1637 करोड़ रुपये हो गया।

परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए ग्रुप CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनीश शाह ने कहा कि कंपनी ने Q3 F26 में पूरे ग्रुप में सॉलिड ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दी, जो ग्रोथ और डिसिप्लिन्ड एग्जीक्यूशन पर मजबूत फोकस को दिखाता है। ग्रुप CFO अमरज्योति बरुआ ने कहा कि क्वार्टर के रिजल्ट “हमारे डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो की ताकत और गहराई को दिखाते हैं”, और कहा कि सर्विसेज बिजनेस ने ओवरऑल रिजल्ट में अपना कंट्रीब्यूशन बढ़ाना जारी रखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख