return to news
  1. Waaree Energies Share Price Live: NSE पर 66.3% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए स्टॉक, लेटेस्ट अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

Waaree Energies Share Price Live: NSE पर 66.3% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए स्टॉक, लेटेस्ट अपडेट्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 28, 2024, 12:27 IST

सारांश

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयर ₹2,500 की कीमत पर लिस्ट हुए। ₹ 1,503 के Issue price पर इनका प्रीमियम 66.3% रहा। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर वारी ₹2,550 के Issue Price पर 69.6% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

शेयर सूची

Waaree Energies, incorporated in 1990, is the largest manufacturer of solar PV modules in India.

Waaree Energies, incorporated in 1990, is the largest manufacturer of solar PV modules in India.

11:29 am: NSE पर 1.3% की गिावट के साथ ₹2,466 पर पहुंची शेयर्स की कीमत।
10:50 am: ₹2,500 पर खुलने के बाद वारी के शेयर्स की कीमत -3.9% की गिरावट के साथ ₹2,401 पर पहुंच गई। इसके पहले यह कुछ उछाल के साथ ₹2,624 पर पहुंचा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
10:02 am: 5.1% की गिरावट के साथ वारी के स्टॉक्स NSE पर ₹2,372 की कीमत पर पहुंचे।
9:55 am: BSE पर 69.6% के प्रीमियम के साथ ₹2,550 पर लिस्ट हुए वारी एनर्जीज के स्टॉक्स।
9:54 am: सोमवार को बाजार खुलने के बाद NSE पर वारी एनर्जीज ने धमाकेदार शुरुआत की। कंपनी के स्टॉक्स ₹2,500 की कीमत के साथ लिस्ट हुए। ₹1,503 के Issue Price पर इनका प्रीमियम 66.3% रहा। वहीं, कंपनी का मार्केट वैल्युएशन (Market valuation) ₹67,866.35 करोड़ रहा।

क्या है कंपनी का लक्ष्य?

सोलर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज (Waaree energies) के शेयर्स पर आज बाजार की नजरें बनी रहेंगी। शनिवार को कंपनी का IPO अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो गया था। इसके जरिए ₹4,321 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से ₹3,600 करोड़ नए शेयर्स जारी करके हासिल किए जाएंगे जबकि ₹721 करोड़ Offer-for-sale के जरिए।

इसके पहले 21-28 अक्टूबर के बीच की सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान IPO को 76.34 बार सब्सक्राइब किया गया। कंपनी ने प्राइस बैंड को ₹1,427 से ₹ 1,503 के बीच रखा था।

तेजी से आगे बढ़ी है

वारी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के बीच कमाई में 58% और प्रॉफिट में 152% का CAGR दर्ज किया। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि एक्सचेंज पर यह अच्छे प्रीमियम के साथ लिस्ट होगी।

कैसे होगा कैपिटल का इस्तेमाल?

कंपनी का प्लान है कि नए इक्विटी शेयर (euity shares) जारी करने से वह एक 6GW इनगॉट वेफर, सोलर सेल, सोलर पीवी मॉड्यूल के उत्पादन के लिए फसिलटी तैयार करेगी। इसके अलावा कंपनी की सामान्य जरूरतों के लिए भी इस कैपिटल को लगाया जाएगा। कंपनी की एक-एक उत्पादन यूनिट सूरत, तुंब, नंदीग्राम, चिखली और नोएडा में है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख