return to news
  1. Niva Bupa IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें सभी डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Niva Bupa IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें सभी डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 07, 2024, 11:43 IST

सारांश

स्वास्थ्य बीमा कंपनी Niva Bupa का IPO गुरुवार 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। कंपनी का लक्ष्य ₹2,200 कैपिटल जुटाने का है। इसमें नए इक्विटी शेयर ₹800 करोड़ के हैं जबकि ₹1,400 करोड़ का ऑफर फॉर सेल है।

स्वास्थ्य बीमा देती है कंपनी

स्वास्थ्य बीमा देती है कंपनी

स्वास्थ्य बीमा कंपनी Niva Bupa का IPO गुरुवार 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। यह 11 नवंबर तक खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹70-₹74 रखा गया है। कंपनी का लक्ष्य ₹2,200 कैपिटल जुटाने का है। इसमें नए इक्विटी शेयर ₹800 करोड़ के हैं जबकि ₹1,400 करोड़ का ऑफर फॉर सेल है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फ्रेश इशू से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी की माली हालत को बेहतर करने के लिए और सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इससे पहले 6 नवंबर को ऐंकर इन्वेस्टर्स से कंपनी ने ₹990 करोड़ जुटा लिए थे। इनमें Zulila Investments, A91 Emerging Fund II LLP, Amansa Holdings, वगैरह शामिल थे।

क्या है लॉट साइज?

IPO के लिए लॉट साइज ₹14,000 के 200 शेयर्स का रखा गया है। वहीं, 75% इशू qualified institutional buyers (QIBs) के लिए, 15% गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 10% खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

IPO सब्सक्रिप्शन खुलने के बाद 12 नवंबर को फाइनल अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 13 नवंबर को रीफंड और डीमैट ट्रांसफर होगा। स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग 14 नवंबर को होगी।

क्या करती है कंपनी?

Niva Bupa जो पहले Max Bupa थी, भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक है। यह डाय्गनोस्टिक्स, सालाना हेल्थ चेक अप, डिजिटल कंसल्टेशन जैसी सेवाओं को कवर करती है। इसकी मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर हेल्थ एजुकेशन से जुड़ा कॉन्टेंट भी मिलता है।

देशभर में इसकी 200 से ज्यादा ब्रांच हैं जो 22 राज्यों और 4 UTs में फैली हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख