return to news
  1. Kitex Garments 2 शेयर पर देगी 1 बोनस शेयर, तेजी से बढ़ी है आमदनी

मार्केट न्यूज़

Kitex Garments 2 शेयर पर देगी 1 बोनस शेयर, तेजी से बढ़ी है आमदनी

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 22, 2024, 17:11 IST

सारांश

Kitex Garments के शेयर्स 52 हफ्ते में सबसे ऊपर ₹679.85 पर पहुंच गए लेकिन अपर सर्किट को नहीं छू सके। हालांकि, जल्द ही वे 5% लोअर सर्किट की लिमिट ₹633.70 पर पहुंच गए।

कंपनी कमा रही है खूब मुनाफा

कंपनी कमा रही है खूब मुनाफा

Kitex Garments ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि उसके बोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर्स इशू करने पर मुहर लगा दी है। कंपनी अब दो नए इक्विटी शेयर्स खरीदने पर मौजूदा शेयरधारकों को एक और शेयर फ्री में देगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले सात साल में ऐसा पहली बार है कि कंपनी शेयरधारकों को बोनस शेयर्स दे रही है। अभी शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रेकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

वहीं, कंपनी के शेयर्स 52 हफ्ते में सबसे ऊपर ₹679.85 पर पहुंच गए लेकिन अपर सर्किट को नहीं छू सके। हालांकि, जल्द ही वे 5% लोअर सर्किट की लिमिट ₹633.70 पर पहुंच गए।

तेजी से बढ़ी है आमदनी

कंपनी ने हाल ही में Q2FY25 में मजबूत फाइनेंशियल नतीजे रिपोर्ट किए थे। कंपनी ने बताया था कि Q2FY24 में कुल आमदनी ₹148.17 करोड़ से 47.79% बढ़ोतरी के साथ ₹218.98 करोड़ पर पहुंच गई है। टैक्स के बाद प्रॉफिट 370.29% बढ़त के साथ ₹7.81 करोड़ से ₹36.73 करोड़ पर पहुंच गया है।

दो महीने में हो जाएंगे क्रेडिट

Kitex Garments के पास चुकाए जा चुके इक्विटी शेयर्स से ₹6.65 करोड़ कैपिटल है जिसमें ₹1 के 6.65 करोड़ शेयर्स हैं। बोनस इशू के लिए कंपनी अपने जरनल रिजर्व या बची हुई कमाई से ₹13.30 करोड़ शेयर निकालेगी।

कंपनी के मुताबिक बोनस शेयर्स बोर्ड के अप्रूवल के दो महीने के अंदर क्रेडिट कर दिए जाएंगे जिसके लिए आखिरी तारीख 20 जनवरी, 2025 तय की गई है।

कपड़ा इंडस्ट्री को हुआ है फायदा

Kitex Garments 1992 में बनी थी। कंपनी अमेरिका और यूरोपियन बाजारों में कॉटन और ऑर्गैनिक कॉटन से बने कपड़े, खासकर बच्चों के कपड़े निर्यात करती है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹4,200 करोड़ का है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर साबू जेकब का कहना है कि कंपनी का टर्नओवर, जो अभी ₹500 करोड़ पर है, पिछले साल के ₹641 करोड़ को पीछे छोड़कर इस वित्तीय वर्ष में ₹1000 करोड़ पर पहुंचेगा। दरअसल, नजदीकी प्रतिस्पर्धी बांग्लादेश में संवेदनशील हालात का फायदा भारत में गार्मेंट इंडस्ट्री को हुआ है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख