return to news
  1. Vishal Mega Mart IPO: कब खुलेगा ₹8,000 Cr का इशू, जानें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Vishal Mega Mart IPO: कब खुलेगा ₹8,000 Cr का इशू, जानें डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 05, 2024, 14:54 IST

सारांश

Vishal Mega Mart के भारत में ज्यादातर मध्य या निचले आय-वर्ग के ग्राहक हैं। यहां अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट्स मिलते हैं। इसके खुद के ब्रांड हैं और साथ ही थर्ड- पार्टी ब्रांड्स के साथ मिलकर ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जाता है।

देशभर में हैं 645 स्टोर

देशभर में हैं 645 स्टोर

Vishal Mega Mart का ₹8,000 करोड़ का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा। इसके बाद 13 दिसंबर को ये बंद हो जाएगा। इसके प्राइस बैंड का ऐलान अभी नहीं किया गया है। ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए 10 दिसंबर को नीलामी होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पूरा ऑफर फॉर सेल

ये IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है जिसमें प्रमोटर Samayat Services LLP अपने हिस्से को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खोलेंगे। इसमें कोई फ्रेश शेयर्स नहीं हैं। इसलिए इस IPO से आने वाला कैपिटल कंपनी को नहीं मिलेगा। Samayat Services के पास फिलहाल 96.55% हिस्सा है।

Kotak Mahindra Capital Company Ltd, Morgan Stanley India Company Pvt Ltd, Intensive Fiscal Services Pvt Ltd, Jefferies India Pvt Ltd, ICICI Securities Ltd, और JP Morgan India Pvt Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर्स और KFin Technologies रजिस्ट्रार।

ऐंकर इन्वेस्टर्स की बिडिंग के बाद तीन दिन पब्लिक सब्सक्रिप्शन चलेगा। इसके बाद अलॉटमेंट 16 दिसंबर को होगाा और स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी।

पूरे देश में 645 मेगा मार्ट

Vishal Mega Mart के भारत में ज्यादातर मध्य या निचले आय-वर्ग के ग्राहक हैं। यहां अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट्स मिलते हैं। इसके खुद के ब्रांड हैं और साथ ही थर्ड- पार्टी ब्रांड्स के साथ मिलकर ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जाता है।

कंपनी तीन प्रमुख तरीके के उत्पाद उपलब्ध कराती है- जनरल मर्चेंडाइज, अपेरल, कंज्यूमर गुड्स। इसके देशभर में 645 मेगा मार्ट स्टोर हैं। इसकी मोबाइल ऐप और वेबसाइट भी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख