return to news
  1. Kalyan Jewellers और PC Jeweller के शेयर करीब 10% तक उछले, Q4 बिजनेस अपडेट से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Kalyan Jewellers और PC Jeweller के शेयर करीब 10% तक उछले, Q4 बिजनेस अपडेट से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 12:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Kalyan Jewellers ने FY26 की चौथी तिमाही (Q4) में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल कमाई करीब 64% बढ़ी है, जबकि पूरे साल (FY26) में 42% की ग्रोथ रही। खास बात ये है कि भारत में कंपनी के पुराने स्टोर्स से ही 45% से ज्यादा ग्रोथ आई, यानी बिना नए स्टोर खोले भी बिक्री तेजी से बढ़ी।

शेयर सूची

Kalyan Jewellers

Kalyan Jewellers और PC Jeweller ने अपना Q4 बिजनेस अपडेट जारी किया है।

Kalyan Jewellers India और PC Jeweller के शेयरों में आज 07 अप्रैल को तेजी देखी गई। Kalyan Jewellers India के शेयर 4 फीसदी तक उछल गए। दूसरी तरफ PC Jeweller में भी करीब 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, बाद में प्रॉफिट बुकिंग के चलते शेयरों ने अपनी तेजी का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। दरअसल दोनों कंपनियों ने अपना Q4 बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिसका असर आज शेयरों पर दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kalyan Jewellers India

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने FY26 की चौथी तिमाही (Q4) में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल कमाई करीब 64% बढ़ी है, जबकि पूरे साल (FY26) में 42% की ग्रोथ रही। खास बात ये है कि भारत में कंपनी के पुराने स्टोर्स से ही 45% से ज्यादा ग्रोथ आई, यानी बिना नए स्टोर खोले भी बिक्री तेजी से बढ़ी। शादी और त्योहारों की डिमांड मजबूत रही, भले ही सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी कंपनी ने अच्छा किया, जहां करीब 45% की ग्रोथ रही और कुल कमाई में लगभग 11% हिस्सा विदेश से आया। इस तिमाही में कंपनी ने भारत में 28 नए Kalyan शो-रूम और 14 Candere शो-रूम खोले, जिससे कुल शो-रूम की संख्या 507 हो गई। कंपनी को आगे भी उम्मीद है कि अक्षय तृतीया और शादी के सीजन में अच्छी बिक्री जारी रहेगी।

PC Jeweller

PC Jeweller ने भी Q4 में 32% की ग्रोथ दिखाई और पूरे FY26 में लगभग 49% की बढ़त दर्ज की। कंपनी धीरे-धीरे अपनी खराब स्थिति से बाहर निकल रही है और अच्छा सुधार दिखा रही है। कंपनी का फोकस अब अपने कर्ज को खत्म करने पर है, और Q4 में उसने करीब 23% कर्ज कम भी कर दिया है। इसके अलावा, PC Jeweller ने अफ्रीका के Chad देश में एक नई माइनिंग कंपनी शुरू की है, ताकि वो खुद सोना और कीमती धातुएं निकाल सके। इससे कंपनी आगे चलकर अपने पूरे बिजनेस को और मजबूत बना सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख