मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 15:34 IST
सारांश
शेयर बाजार में इनवेस्ट करने वाले लोगों के लिए कमाई का अच्छा मौका है। जेके सीमेंट, रेमंड रियल्टी और बालाजी एमाइंस समेत देश की 6 बड़ी कंपनियों ने अपने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है।

6 बड़ी कंपनियों ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का एलान किया है। | Image: Shutterstock
शेयर बाजार में इनवेस्टर्स केवल शेयरों की कीमतों में होने वाली बढ़त से ही मुनाफा नहीं कमाते हैं, बल्कि कंपनियों की तरफ से मिलने वाला डिविडेंड भी कमाई का एक बड़ा जरिया होता है। अगर आप भी अपने पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों से अतिरिक्त कमाई करने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर आई है। देश की कई दिग्गज कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दिया है। इन कंपनियों में जेके सीमेंट और रेमंड रियल्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन तारीखों के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि कौन से इनवेस्टर्स डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
सीमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी जेके सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए एक शानदार डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने मार्च 2026 को खत्म हुए साल के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर एक पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने आगामी 10 जुलाई को रिकॉर्ड डेट के रूप में फाइनल किया है। हालांकि, इस डिविडेंड का भुगतान तभी किया जाएगा जब आने वाली एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम में शेयरधारकों की तरफ से इसे मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी एजीएम की तारीख से 30 दिनों के भीतर इस रकम का भुगतान इनवेस्टर्स के बैंक खाते में कर देगी।
केमिकल बनाने वाली कंपनी बालाजी एमाइंस ने भी अपने इनवेस्टर्स को खुश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 11 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जिस पर 10 जुलाई को होने वाली एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई तय की गई है। कंपनी ने बताया है कि एजीएम में मंजूरी मिलने के बाद सोर्स पर टैक्स कटौती यानी TDS के बाद 30 दिनों के भीतर पैसा भेज दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कपड़ा सेक्टर की कंपनी रेमंड लाइफस्टाइल ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का एलान किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 जून तय की गई है।
रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी रेमंड रियल्टी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए कंपनी ने 3 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है, जबकि इसकी एजीएम 14 जुलाई को होने वाली है। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद यह पैसा 14 जुलाई को या उसके बाद इनवेस्टर्स को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा पावर इंफ्रास्ट्रक्चर केबल्स बनाने वाली कंपनी डायनेमिक केबल्स ने मार्च 2026 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने के लिए 10 जुलाई की रिकॉर्ड डेट तय की है।
इस लिस्ट में आखिरी नाम कोर इनवेस्टमेंट सेक्टर की कंपनी पिलानी इनवेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन का है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 9 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस डिविडेंड के लिए पात्रता तय करने की रिकॉर्ड डेट 6 जुलाई तय की गई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Additional Surveillance Measure (ASM)
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs