return to news
  1. IT Stocks: सिर्फ Accenture के नतीजे ही नहीं, एक और वजह है जिसने Infosys समेत कई आईटी शेयरों में भर दिया है जोश

मार्केट न्यूज़

IT Stocks: सिर्फ Accenture के नतीजे ही नहीं, एक और वजह है जिसने Infosys समेत कई आईटी शेयरों में भर दिया है जोश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 19, 2025, 12:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IT सेक्टर के ज्यादातर शेयर आज हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे ज्यादा तेजी Infosys में है और यह 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 1,648.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी 0.81 फीसदी बढ़कर 3,307.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।

शेयर सूची

IT Stocks

IT Stocks: गुरुवार को Accenture Plc ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए, जो उम्मीद से बेहतर रहे।

IT Stocks: Accenture के नतीजों ने भारतीय आईटी कंपनियों में नया जोश भर दिया है। आज 19 दिसंबर के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी नजर आ रही है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है, जब आईटी शेयरों में खरीदारी हो रही है। इन 3 दिनों में यह इंडेक्स करीब 735 अंक या 2 फीसदी चढ़ा है। आज की बात करें तो Nifty IT इंडेक्स में 0.40 फीसदी की बढ़त है और यह 38773.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयरों में तेजी थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys समेत इन शेयरों में तेजी

आईटी सेक्टर के ज्यादातर शेयर आज हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे ज्यादा तेजी Infosys में है और यह 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 1,648.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी 0.81 फीसदी बढ़कर 3,307.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा Wipro के शेयरों में 0.28 फीसदी, Persistent Systems में 0.10 फीसदी और OFSS में 0.04 फीसदी की बढ़त थी।

क्या है IT शेयरों में तेजी की वजह

गुरुवार को Accenture Plc ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए, जो उम्मीद से बेहतर रहे। कंपनी ने इस तिमाही में $18.7 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाया, जो कंपनी के अपने अनुमान के ऊपरी स्तर पर रहा। बेहतर नतीजों के चलते निवेशकों का भरोसा आईटी सेक्टर पर बढ़ा है। Accenture की कुल आय सालाना आधार पर 6% बढ़कर $18.7 अरब डॉलर रही। इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स रहे। कंपनी का EPS 10% बढ़कर $3.94 प्रति शेयर हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन भी बेहतर होकर 17% रहा, जो कंपनी के अनुमान से ज्यादा है।

इस तिमाही में कंपनी को $21 अरब डॉलर के नए ऑर्डर मिले, जो सालाना आधार पर 12% ज्यादा हैं। इसके अलावा, Accenture ने $1.63 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Accenture के Advanced AI से जुड़े ऑर्डर $2.2 अरब डॉलर रहे, जो पिछले साल की इसी तिमाही से दोगुने हैं। AI से होने वाली कमाई $1.1 अरब डॉलर रही। मैनेजमेंट ने बताया कि AI अब कंपनी के मुख्य कारोबार का हिस्सा बन चुका है।

रुपये में गिरावट से भी IT शेयरों को लगे पंख

आईटी शेयरों में तेजी की एक वजह रुपये की कमजोरी भी है। कमजोर रुपया आईटी कंपनियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि उनकी कमाई डॉलर में होती है। हाल के दिनों में रुपये में गिरावट देखी गई है और यह लगातार नए रिकॉर्ड लो बना रहा है। हाल ही में भारतीय रुपया 16 दिसंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.14 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। हालांकि, आज इसमें मजबूती नजर आ रही है। लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और भारत-अमेरिका संभावित व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के दबाव में रुपये में कमजोरी आ रही है।

Accenture को आगे क्या है उम्मीदें

Accenture को पूरे साल के लिए 1% से 5% तक रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। अगर अमेरिकी सरकारी कारोबार के असर को हटा दिया जाए, तो ग्रोथ 3% से 6% तक रह सकती है। ऑपरेटिंग मार्जिन 15.7% से 15.9% के बीच रहने का अनुमान है। कंपनी अमेरिका और यूरोप में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है। आने वाली तिमाहियों से AI से जुड़े आंकड़े अलग से नहीं बताए जाएंगे, क्योंकि अब AI कंपनी के हर बिजनेस का हिस्सा बन गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख