return to news
  1. IRCTC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 16% बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

IRCTC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 16% बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 18:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IRCTC ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹3.50 का अपना दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2026 है।

IRCTC

दिसंबर तिमाही में IRCTC के रेवेन्यू में भी 18.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

IRCTC Q3 Results: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने आज 12 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.61 फीसदी बढ़कर 394.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 341.09 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 621.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IRCTC के रेवेन्यू में भी 18.36 फीसदी की बढ़ोतरी

दिसंबर तिमाही में IRCTC के रेवेन्यू में भी 18.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,449.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,224.66 करोड़ रुपये था। EBITDA एक साल पहले के ₹416.4 करोड़ की तुलना में 12% बढ़कर ₹465.8 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 32.1% रहा, जो पिछले साल इसी समय में 34% था।

IRCTC ने किया डिविडेंड का ऐलान

IRCTC ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹3.50 का अपना दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया।

कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख