return to news
  1. IPO Allotment Status: Globe Civil और Ellenbarrie Industrial IPO में किया है निवेश? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

IPO Allotment Status: Globe Civil और Ellenbarrie Industrial IPO में किया है निवेश? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 27, 2025, 11:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO Allotment Status: शेड्यूल के मुताबिक दोनों आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज 27 जून को कर दिया गया है। वहीं, इनकी लिस्टिंग BSE, NSE पर एक जुलाई को होगी। अगर आपने इन आईपीओ में निवेश किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक सकते हैं।

IPO

IPO: Globe Civil Projects का ₹119 करोड़ का आईपीओ कुल मिलाकर 86.04 गुना सब्सक्राइब हो गया।

Globe Civil Projects और Ellenbarrie Industrial Gases के IPO में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक दोनों आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज 27 जून को कर दिया गया है। वहीं, इनकी लिस्टिंग BSE, NSE पर एक जुलाई को होगी। अगर आपने इन आईपीओ में निवेश किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से Arisinfra Solutions Ltd सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

Kfin Tech की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Globe Civil Projects और Ellenbarrie Industrial Gases IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Globe Civil Projects का ₹119 करोड़ का आईपीओ कुल मिलाकर 86.04 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे ऑफर किए गए 1.17 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 101 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। IPO का रिटेल कोटा 53.71 गुना बुक हुआ, जबकि NII की कैटेगरी को 143.14 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 99.76 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।

Ellenbarrie Industrial के आईपीओ को 26 जून को बोली के अंतिम दिन तक 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया। मेनबोर्ड इश्यू में 1.51 करोड़ शेयरों के मुकाबले 33.52 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। आईपीओ 24 जून से 26 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ का खुदरा कोटा 2.14 गुना बुक किया गया, जबकि NII में 15.21 गुना सब्सक्राइब किया गया। QIB ने इश्यू को 64.23 गुना सब्सक्राइब किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख