return to news
  1. Inox Wind के शेयरों में 12% की मजबूत रैली, कंपनी को मिला है 153 MW का नया ऑर्डर

मार्केट न्यूज़

Inox Wind के शेयरों में 12% की मजबूत रैली, कंपनी को मिला है 153 MW का नया ऑर्डर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 07, 2025, 14:30 IST

सारांश

Inox Wind Share Price: यह शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह शेयर दबाव में है। पिछले 6 महीने में स्टॉक में 27 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले एक साल में इसने करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 2,358 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।

शेयर सूची

Inox Wind ने Serentica Renewables से 60 मेगावॉट का ऑर्डर प्राप्त किया है।

Inox Wind ने Serentica Renewables से 60 मेगावॉट का ऑर्डर प्राप्त किया है।

Inox Wind के शेयरों में आज 7 मार्च को 12 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 12.18 फीसदी की बढ़त के साथ 171.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 22,392 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 262.10 रुपये और 52-वीक लो 106.98 रुपये है। यह शेयर अपने 52-वीक हाई से अब भी 34 फीसदी नीचे है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Inox Wind को मिला नया ऑर्डर

Inox Wind ने कहा कि उसे एक लीडिंग रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर से 153 मेगावाट का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

कंपनी ने बताया कि तमिलनाडु में विकसित की जाने वाली इस प्रोजेक्ट में IWL की एडवांस 3 मेगावाट क्लास की टर्बाइन्स लगाई जाएंगी। यह प्रोजेक्ट एक जानीमानी ग्लोबल क्लीन एनर्जी कंपनी का हिस्सा है और Inox Wind के लिए इस स्तर का पहला ऑर्डर है।

समझौते के तहत Inox Wind इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज भी प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा, टर्बाइन्स के चालू होने के बाद कंपनी कई वर्षों तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सर्विसेज भी देगी।

Inox Wind के CEO ने क्या कहा?

Inox Wind के CEO कैलाश तराचंदानी ने कहा कि भारत में वाणिज्यिक और औद्योगिक (C&I) बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते बाजार में, Inox Wind की एक्सपर्टाइज और मजबूत उत्पाद व सेवा गुणवत्ता इसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए पसंदीदा पार्टनर बना रही है।

दिसंबर में, इनॉक्स विंड ने Serentica Renewables से 60 मेगावॉट का ऑर्डर प्राप्त किया है। इस ऑर्डर के तहत, कंपनी 3 मेगावॉट क्षमता वाली विंड टर्बाइन प्रदान करेगी। इन टर्बाइनों की डिलीवरी 2025 की पहली छमाही में होगी और इन्हें कर्नाटक में Serentica Renewables द्वारा विकसित किए जा रहे हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट में स्थापित किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख