return to news
  1. IndiGo का शेयर 1 ही दिन में अचानक 11% चढ़ा, 5 दिन में करीब 20% की आ चुकी है तेजी, समझिए वजह

मार्केट न्यूज़

IndiGo का शेयर 1 ही दिन में अचानक 11% चढ़ा, 5 दिन में करीब 20% की आ चुकी है तेजी, समझिए वजह

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 12:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति बनी, जिससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ। इसका असर तेल की कीमतों पर भी पड़ा और ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल करीब 15% तक सस्ता हो गया, जिससे एयरलाइन कंपनियों के लिए लागत कम होने की उम्मीद बनी।

शेयर सूची

IndiGo

IndiGo के शेयरों में यह पिछले चार साल में 1 दिन में आने वाली सबसे बड़ी तेजी है।

IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयरों में आज 8 अप्रैल को जमकर खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 11 फीसदी तक उछलकर 4737.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। IndiGo के शेयरों में यह पिछले चार साल में 1 दिन में आने वाली सबसे बड़ी तेजी है। बता दें कि पिछले 5 कारोबारी दिनों में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी तक उछल चुका है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 1,81,132.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है IndiGo में इस तेजी की वजह

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह Airport Economic Regulatory Authority (AERA) का फैसला रहा। AERA ने बड़े एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती कर दी है, जो तुरंत लागू हो गई है। यह राहत सभी घरेलू उड़ानों के लिए अगले 3 महीने तक रहेगी। यह फैसला सरकार के निर्देश के बाद लिया गया, जो वेस्ट एशिया संकट को ध्यान में रखकर दिया गया था।

सीजफायर से भी मिला सपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति बनी, जिससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ। इसका असर तेल की कीमतों पर भी पड़ा और ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल करीब 15% तक सस्ता हो गया, जिससे एयरलाइन कंपनियों के लिए लागत कम होने की उम्मीद बनी। हालांकि इससे पहले, महीने की शुरुआत में IndiGo ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने की वजह से फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया था।

William Walsh कंपनी के नए CEO

इंडिगो ने हाल ही में अपने नए CEO की भी घोषणा की है। William Walsh को नया CEO नियुक्त किया गया है, जो 3 अगस्त से पद संभालेंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि IndiGo के ग्लोबल एयरलाइन बनने के लक्ष्य के लिए उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव काफी मददगार होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख