return to news
  1. Sanathan Textiles IPO: शेयर्स का फाइनल अलॉटमेंट आज, ऑनलाइन स्टेटस NSE-BSE, Kfin Technologies पर ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

Sanathan Textiles IPO: शेयर्स का फाइनल अलॉटमेंट आज, ऑनलाइन स्टेटस NSE-BSE, Kfin Technologies पर ऐसे करें चेक

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 24, 2024, 11:44 IST

सारांश

Sanathan Textiles IPO में ₹400 करोड़ के 1.25 करोड़ नए शेयर्स और ₹150 करोड़ के 47 लाख शेयर्स ऑफर-फॉर-सेल पर हैं। इसके लिए प्राइस बैंड ₹305-₹321/शेयर रखा गया है।

पॉलीएस्टर और कॉटन यार्न बनाती है कंपनी।

पॉलीएस्टर और कॉटन यार्न बनाती है कंपनी।

Sanathan Textiles IPO के शेयर्स का फाइनल अलॉटमेंट मंगलवार, 24 दिसंबर को होगा। इस IPO पर सब्सक्रिप्शन के दौरान निवेशकों की खासी दिलचस्पी दिखाई दी थी। इस पर 35 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। 19 दिसंबर को खुला इशू 23 दिसंबर तक चला और इस दौरान ऑफर पर दिए गए 1.26 करोड़ शेयर्स के मुकाबले 44.26 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹500 करोड़ के इस IPO पर सबसे ज्यादा गैर-संस्थागत निवेशकों ने बोली लगाई। उन्होंने अपने कोटा से 42.18 गुना ज्यादा बोली लगाई। खुदरा निवेशकों ने 8.84 गुना ज्यादा और Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने 75.62 गुना सब्सक्रिप्शन लिया।

Sanathan Textiles के IPO पर बोली लगाने वाले निवेशक अपनी ऐप्लिकेशन का फाइनल अलॉटमेंट स्टेटस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अलावा ऑफिशल रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

NSE पर यूं चेक करें फाइनल अलॉटमेंट स्टेटस-

-NSE IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।

-रजिस्टर्ड यूजर्स लॉग इन करें, नए यूजर्स पहले रजिस्टर करें।

-ड्रॉपडाउन से ‘Sanathan Textiles IPO’ सिलेक्ट करें।

-अपना ऐप्लिकेशन नंबर और PAN डीटेल्स एंटर करें।

-सबमिट पर क्लिक करें।

ऑफिशल रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट पर यूं चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस-

-KFin Technologies के अलॉटमेंट पेज पर जाएं- https://ris.kfintech.com/ipostatus/

-ड्रॉपडाउन में से ‘Sanathan Textiles IPO’ सिलेक्ट करें।

-अपना ऐप्लिकेशन नवंबर, डीमैट अकाउंट नंबर या PAN एंटर करें।

-कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करके सबमिट करें

फाइनल अलॉटमेंट होने के बाद गुरुवार, 26 दिसंबर को शेयर्स डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा और रीफंड भी जारी हो जाएंगे। स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग शुक्रवार, 27 दिसंबर को होगी। Dam Capital Advisors Ltd और ICICI Securities Limited इसके लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

प्राइस बैंड, लॉट साइज

इस IPO में ₹400 करोड़ के 1.25 करोड़ नए शेयर्स और ₹150 करोड़ के 47 लाख शेयर्स ऑफर-फॉर-सेल पर हैं। इसके लिए प्राइस बैंड ₹305-₹321/शेयर रखा गया है। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 46 शेयर्स के एक लॉट का है जिसकी कुल कीमत ₹14,766 है।

क्या है प्लान?

इस IPO से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल पुराने बकाये चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सब्सिडियरी Sanathan Polycot Private Ltd. में निवेश किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?

कंपनी पॉलिएस्टर यार्न बनाती है और दुनियाभर में कॉटन यार्न सप्लाई करती है। कंपनी को उम्मीद है कि स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग से इसकी बाजार में उपस्थिति बनेगी और ब्रांड इमेज को फायदा पहुंचाएगी। इसके अलावा शेयरधारकों को अपने शेयर्स के बदले कैपिटल जुटाने का मौका भी मिलेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख