मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड January 08, 2025, 07:42 IST
सारांश
Fabtech Technologies Cleanrooms IPO पर ताबड़तोड़ 688 गुना बोली लगी। इसमें ऑफर पर दिए गए 23.36 लाख शेयर के बदले 160.76 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी।

Fabtech Technologies फार्मासूटिकल, हेल्थ केयर और बायोटेक सेक्टर्स को क्लीनरूम्स के लिए वॉल पैनल, सीलिंग पैनल, हीट वेंटिलेशन सलूशन्स देती है।
फार्मासूटिकल, हेल्थकेयर और बायोटेक सेक्टर में क्लीन-रूम बनाने के लिए वॉल पैनल से लेकर दरवाजे तक सप्लाई करने वाली कंपनी Fabtech Technologies Cleanrooms के SME IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आज बुधवार, 8 जनवरी को फाइनल हो जाएगा।
पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ 3 जनवरी को खुला था और 7 जनवरी तक चला था। इस दौरान कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स देखने को मिला था। इस पर ताबड़तोड़ 688 गुना बोली लगी। इसमें ऑफर पर दिए गए 23.36 लाख शेयर के बदले 160.76 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी।
खुदरा निवेशकों ने अपने कोटा से 715.05 गुना बोली लगाई। यहां 10.86 लाख शेयर्स के बदले 77.68 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए रिजर्व किए 6.3 लाख शेयर्स के बदले 69.18 करोड़ पर बोली लगाई। वहीं, योग्य संस्थागत खरीददारों ने 6.19 लाख शेयर्स के बदले 13.9 करोड़ शेयर्स के लिए बोली लगाई।
₹27.74 करोड़ के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹80-85 प्रति शेयर का रखा गया है। वहीं, खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेशक की सीमा 1600 शेयर्स का एक लॉट तय की गई है जिसकी कुल कीमत ₹1,28,000 होगी। इसमें 32.64 लाख नए इक्विटी शेयर्स पर बोली लगी है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। यानी इससे आने वाला कैपिटल कंपनी को जाएगा।
शेयर्स का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद डीमैट ट्रांसफर और रीफंड 9 जनवरी को जारी होंगे और 10 जनवरी को यह स्टॉक एक्सचेंज पर उतर सकती है। Vivro Financial Services Private Limited इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
जिन निवेशकों की कंपनी के शेयर्स पर लगाई गई बोली सफल रही है, उन्हें मेसेज और ईमेल पर इसकी जानकारी दे दी जाएगी। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और रजिस्ट्रार Maashitla Securities Private Limited की ऑफिशल वेबसाइट पर स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
-इशू टाइप में 'इक्विटी' सिलेक्ट करें।
-इशू नामों की लिस्ट में से Fabtech Technologies Cleanrooms सिलेक्ट करें।
-अपना PAN या आईपीओ ऐप्लिकेशन नंबर एंटर करें।
-कैप्चा पूरा करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
-Fabtech Technologies Cleanrooms Limited को ड्रॉपडाउन में से सिलेक्ट करें।
-अपना PAN, ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट नंबर एंटर करें।
-सबमिट कर दें।
साल 2015 में बनी कंपनी Fabtech Technologies Cleanrooms Limited फार्मासूटिकल, हेल्थ केयर और बायोटेक सेक्टर्स को क्लीनरूम्स के लिए वॉल पैनल, सीलिंग पैनल, हीट वेंटिलेशन सलूशन्स देती है। क्लीनरूम ऐसे कमरे होते हैं जिनमें कम प्रदूषण, धूल यहां तक की ऐरो सॉल और किसी केमिकल का वेपर भी नहीं होता।
इसके कस्टमर्स देश की बड़ी फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियां हैं जैसे Unichem Laboratories Ltd, Desano Pharmaceuticals Private Limited, Apitoria Pharma Pvt Ltd , Hamdard Laboratories (India) वगैरस कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट वलसाड, गुजरात में है।
कंपनी ने Advantek Air Systems के 26% शेयर्स खरीदे हैं। Advantek Air Systems एयर हैंडलिंग यूनिट्स के उत्पादन का काम करता है। कंपनी एयर हैंडलिंग यूनिट्स बनाती है जो क्लीनरूम के अच्छे ऑपरेशन के लिए जरूरी है।
इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी अपनी लंबे समय की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा कंपनी का प्लान Kelvin Air Conditioning and Ventilation Systems Pvt. Ltd. के इक्विटी शेयर्स खरीदने का है। वहीं बचे हुए कैपिटल का इस्तेमाल कंपनी की कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा।
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
Debt-Service Coverage Ratio (DSCR): Meaning, Formula And How To Use & Calculate It
How to Transfer Shares from One Demat Account to Another: A Quick Guide
How To Use Fibonacci Retracement For Support And Resistance
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs