मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 15, 2025, 09:28 IST
सारांश
Nephrocare Health Services IPO Allotment: आज दो मेनबोर्ड आईपीओ के अलॉटमेंट फाइनलाइज होने हैं। इनमें से एक नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ है। 10 से 12 दिसंबर तक नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। चलिए जानें कहां और कैसे इसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है।

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज
Nephrocare Health Services IPO: आज दो मेनबोर्ड आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज होने हैं और दोनों ही हेल्थ सेक्टर के आईपीओ हैं। पहला पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ और दूसरा नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ। नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ 871.05 करोड़ रुपये का बुकबिल्ड इश्यू है। इसमें 353.40 करोड़ रुपये के .77 करोड़ फ्रेश शेयरों के साथ-साथ 517.64 करोड़ के 1.13 ऑफर फॉर सेल शेयर शामिल हैं। 10 दिसंबर को इस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर थी। आज अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज किया जाना है, जबकि बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की टेंटेटिव डेट 17 दिसंबर तय की गई है।
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की बात करें तो नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़ा है, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 91% की ग्रोथ देखी गई है।
2010 में स्थापित, नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केटों में क्लीनिकों के व्यापक नेटवर्क के जरिए एंड-टू-एंड डायलिसिस केयर देती है। कंपनी निदान, हीमोडायलिसिस, होम और मोबाइल डायलिसिस, और स्वास्थ्य कार्यक्रमों समेत कई सर्विसेज देती है, जिन्हें कंपनी की अपनी फार्मेसी का सपोर्ट मिला हुआ है। 30 सितंबर, 2025 तक, नेफ्रोकेयर के 519 क्लीनिक संचालित थे, जिनमें से 51 फिलीपींस, उज्बेकिस्तान और नेपाल में स्थित थे। इनमें उज्बेकिस्तान में स्थित विश्व का सबसे बड़ा डायलिसिस क्लीनिक भी शामिल है। भारत में, कंपनी की उपस्थिति 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 288 शहरों में थी।
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ को 14.08 गुना सब्सक्राइब किया गया। 12 दिसंबर शाम 6:19:33 बजे (तीसरा दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 2.36 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) में 26.82 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 24.77 गुना सब्सक्राइब किया गया।
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी 34.5 रुपये है, अंतिम अपडेट आज सुबह 8:37 बजे हुआ। 460 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू 494.5 रुपये (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित लाभ 7.50% है।
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Additional Surveillance Measure (ASM)
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs