return to news
  1. Ola Electric Shares: क्यों एकदम से आज दिखी शेयरों में तेजी, कंपनी को मिली कमर्शियल E-स्कूटर लॉन्च करने की मंजूरी

मार्केट न्यूज़

Ola Electric Shares: क्यों एकदम से आज दिखी शेयरों में तेजी, कंपनी को मिली कमर्शियल E-स्कूटर लॉन्च करने की मंजूरी

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 27, 2026, 12:34 IST

सारांश

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में 4.13%, पिछले एक महीने में 3.70% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 27.54% तक लुढ़के भी हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का ऑलटाइम लो 22.80 रुपये प्रति शेयर है, जबकि इसका ऑलटाइम हाइ 117.93 रुपये प्रति शेयर है।

शेयर सूची

ओला इलेक्ट्रिक

क्यों आज उछले ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों के भाव? (Photo: Shutterstock)

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज कुछ एक्शन देखने को मिल रहा है। दोपहर 12:15 बजे के करीब ओला इलेक्ट्रिक लिमिटेड के शेयर .56% तक चढ़कर 38 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड होते दिखे। सरकारी प्रमाणन दस्तावेज (गवर्नमेंट सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स) के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक को भारत के कमर्शियल मोबिलिटी मार्केट के लिए लक्षित एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए नियामक मंजूरी मिल गई है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस तिमाही के अंत तक तेजी से बढ़ते कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर) के तहत ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) द्वारा फरवरी 2026 में दी गई यह मंजूरी एल1 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को कवर करती है, जिसमें 4 किलोवाट का इंजन लगा है और इसकी अधिकतम गति लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्लान से परिचित लोगों के मुताबिक, यह गाड़ी ओला इलेक्ट्रिक के मौजूदा एस1 प्लेटफॉर्म पर आधारित प्रतीत होती है, लेकिन इसे फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और अर्बन फ्लीट ऑपरेशन्स जैसे कमर्शियल उपयोगों के लिए तैयार किया गया है।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में 4.13%, पिछले एक महीने में 3.70% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 27.54% तक लुढ़के भी हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का ऑलटाइम लो 22.80 रुपये प्रति शेयर है, जबकि इसका ऑलटाइम हाइ 117.93 रुपये प्रति शेयर है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर एनएसई और बीएसई पर 9 अगस्त 2024 को लिस्ट हुए थे। ओला इलेक्ट्रिक का प्राइस बैंड 76 रुपये प्रति शेयर था। एनएसई पर इसके शेयर 76 रुपये में जबकि बीएसई पर 75.99 रुपये पर लिस्ट हुए थे, लेकिन लिस्टिंग के पहले दिन ही ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 20% की जबर्दस्त तेजी देखने को मिली थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख