मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 22, 2025, 15:12 IST
सारांश
GST Rate Cut Impact Stocks: GST 2.0 लागू होते ही ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीमेंट, डिफेंस और हेल्थकेयर सेक्टर में नई जान फूंक दी है। Maruti Suzuki के शेयरों में 22% उछाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स मानती हैं कि यह टैक्स कटौती खपत को बढ़ाने और कंपनियों की मार्जिन सुधारने में गेमचेंजर साबित होगी।
शेयर सूची

GST Rate Cut से किन कंपनियों को होगा फायदा?
छोटी कारों, मोटरसाइकिलों (≤350cc), तीन पहिया वाहनों और ट्रैक्टर्स पर टैक्स कटौती का सीधा असर दिखा है। Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Bajaj Auto और TVS Motor जैसे स्टॉक्स ग्रीन में कारोबार कर रहे हैं। Goldman Sachs का कहना है कि GST कटौती से अनब्रांडेड से ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की ओर शिफ्ट तेज होगी और कंपनियों के मार्जिन में सुधार आएगा।
साबुन, शैम्पू, बिस्कुट, कॉफी और डेयरी प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटने के बाद HUL, Nestle, Britannia, Dabur और Godrej Consumer जैसे स्टॉक्स में तेजी आई है। CLSA का कहना है कि यह कटौती इनकम टैक्स और ब्याज दरों की कमी के साथ मिलकर खपत को बड़ा पुश देगी। Jefferies ने भी तब साफ कहा था कि लगभग सभी FMCG कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा।
एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन और डिशवॉशर अब 18% जीएसटी स्लैब में आ गए हैं। Voltas, Havells, Blue Star और Amber Enterprises जैसे स्टॉक्स पर इसका सीधा असर दिखा है। UBS का कहना है कि यह सुधार डिमांड को बूस्ट करेगा और इन्वेंट्री क्लियर करने में कंपनियों को मदद मिलेगी। Bernstein ने भी डिस्क्रेशनरी प्रोडक्ट्स जैसे एयर कंडीशनर्स में सबसे ज्यादा ग्रोथ की संभावना जताई है।
सीमेंट पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। Ultratech, ACC और Ambuja जैसे स्टॉक्स में सेंटीमेंटली पॉजिटिव असर दिखा। UBS ने कहा कि मांग भले तुरंत न बढ़े, लेकिन यह कदम अफोर्डेबल हाउसिंग और ग्रामीण इलाकों की खपत को मजबूत करेगा।
जीएसटी फ्री हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस ने HDFC Life, ICICI Prudential और Star Health जैसे स्टॉक्स में रौनक बढ़ाई। साथ ही Apollo Hospitals जैसी कंपनियों को भी फायदा होगा। Citi का अनुमान है कि GST कटौती से महंगाई 1.1% तक कम हो सकती है, जिससे हेल्थकेयर और इंश्योरेंस की पहुंच और बढ़ेगी और इसका असर शेयर पर भी दिखेगा।
आर्मर्ड व्हीकल्स, ड्रोन और मिलिट्री इक्विपमेंट पर टैक्स घटाकर 0–5% कर दिया गया है। इससे HAL, BEL, BEML और Mazagon Dock जैसी कंपनियों के लिए मार्जिन सुधारने के रास्ते खुलेंगे। वहीं, सोलर और विंड एनर्जी उपकरण पर 5% GST रहने से Thermax, Triveni Turbine और Praj Industries जैसे रिन्यूएबल एनर्जी प्लेयर्स को फायदा होगा।
Bernstein का कहना है कि इस टैक्स सुधार ने सरकार की खपत बढ़ाने की मंशा पर उठ रहे सभी संदेह खत्म कर दिए हैं। Jefferies और UBS दोनों का मानना है कि यह सुधार त्योहारों से पहले कंजम्प्शन को नए शिखर पर ले जाएगा। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि GST 2.0 ने निवेशकों को साफ संकेत दिया है, अब फोकस कंजम्प्शन ग्रोथ पर है। जिन सेक्टर्स पर टैक्स कटौती हुई है, उनमें स्टॉक्स पर नजर रखना आने वाले महीनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे सकता है। यानी इधर बाजार में खरीदारी बढ़ेगी तो उधर उसके शेयर पर भी असर दिखेगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs