return to news
  1. Adani Enterprises, Vodafone Idea, Greaves Cotton... देखें, आज कौन से स्टॉक्स से बाजार में रही हलचल

मार्केट न्यूज़

Adani Enterprises, Vodafone Idea, Greaves Cotton... देखें, आज कौन से स्टॉक्स से बाजार में रही हलचल

Upstox

4 min read | अपडेटेड December 30, 2024, 15:30 IST

सारांश

Buzzing Stocks of the Day: दोपहर 1:24 बजे S&P BSE SENSEX 123.6 अंक नीचे 78,575.46 पर रहा जबकि NSE का NIFTY50 सूचकांक 44.45 अंक नीचे 23,768.95 पर था।

शेयर सूची

सुबह धीमी शुरुआत के बाद कुछ ऊपर उठा बाजार

सुबह धीमी शुरुआत के बाद कुछ ऊपर उठा बाजार

Buzzing Stocks: घरेलू इक्विटी बाजार सोमवार को धीमी शुरुआत के बाद दिन में भी घाटे के साथ ट्रेड करता दिखा। हालांकि, सुबह की तुलना में इसने कुछ रफ्तार पकड़ी है। दोपहर 1:24 बजे S&P BSE SENSEX 123.6 अंक नीचे 78,575.46 पर रहा जबकि NSE का NIFTY50 सूचकांक 44.45 अंक नीचे 23,768.95 पर था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
एक नजर डालते हैं उन स्टॉक्स पर जिन्होंने आज बाजार में मचाई हलचल-
Adani Enterprises के शेयर 6% ऊपर BSE पर ₹2,554 प्रति शेयर के भाव से ट्रेड कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी FY24 से FY27 के बीच 17.5% CAGR पर आमदनी में बढ़त हासिल करेगी।

Adani Enterprises के अंदर Adani Ports & SEZ, सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूटर Adani Total Gas, पावर ट्रांसमिशन कंपनी Adani Energy Solutions, अक्षय ऊर्जा की कंपनी Adani Green Energy, Adani Power और कमॉडिटी कंपनी Adani Wilmar शामिल हैं।

JSW Energy के शेयर्स में भी 7.67% बढ़त देखी गई जो BSE पर ₹673.05 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। कंपनी ने शुक्रवार को बताया था कि JSW Neo Energy Ltd. ₹12,468 करोड़ की कीमत का 4,696 MW का अक्षय ऊर्जा प्लेटफॉर्म O2 Power Pooling Pte Ltd से हासिल करेगी।
Vodafone Idea के शेयर्स NSE पर 6.96% ऊपर ₹7.99 प्रति शेयर की कीमत पर थे। टेलिकॉम विभाग ने रिफॉर्म पैकेज के पहले नीलाम किए गए स्पेक्ट्रम पर बैंक गारंटी जमा करने से छूट दे दी है। इससे कंपनी को उम्मीद है कि वह 4G और 5G में भारत में निवेश कर सकेगी।
Cigniti Technologies के शेयर्स 7.79% की तेज गिरावट के साथ NSE पर ₹1,705.20 प्रति शेयर के भाव से लुढ़क गए। डिजिटल इंजिनियरिंग सर्विसेज कंपनी ने Coforge के साथ विलय का ऐलान किया था। इसके बाद Cigniti Technologies पूरी तरह Coforge में शामिल हो जाती।

विलय के बाद शेयर्स के अनुपात का ऐलान करते हुए जानकारी दी गई थी कि Cigniti के शेयरधारकों को उसके हर 5 शेयर्स पर Coforge का एक इक्विटी शेयर मिलेगा। खबर के बाद Coforge के शेयर्स 1% ऊपर ₹9,553.15 प्रति शेयर पर पहुंच गए।

Senores Pharmaceuticals ने सोमवार को स्टॉक मार्केट में 53% से ज्यादा प्रीमियम के साथ एंट्री की। BSE पर ये ₹391 के इशू प्राइस के मुकाबले 51.84% की बढ़त के साथ ₹593.70 के दाम पर लिस्ट हुए जबकि NSE पर 53.45% प्रीमियम पर ₹600 की कीमत के साथ लिस्ट हुए।
ITI Ltd के शेयर्स BSE पर 15% ऊपर ₹376.75 की कीमत के साथ ट्रेड कर रहे थे। एक महीने में कंपनी के शेयर्स में 31% से ज्यादा का उछाल देखा गया है।
Greaves Cotton के शेयर्स BSE पर 8.5% ऊपर ₹305.10 प्रति शेयर के भाव से ट्रेड कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹131 करोड़ की कीमत के कंपनी के 43.45 लाख शेयर्स ₹312 प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड हुए।
Happiest Minds के शेयर्स BSE पर 7.26% की बढ़त के साथ ₹751 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट में 15.2% की गिरावट रिपोर्ट की थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹49.52 करोड़ रहा जबकि एक साल पहले इस दौरान नेट प्रॉफिट ₹58.46 करोड़ था।
Ola Electric Mobility के शेयर्स 4% नीचे ₹86.38 प्रति शेयर पर पहुंच गए थे। कंपनी ने चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल और चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर सुवोनिल चटर्जी ने शुक्रवार को ही इस्तीफा दिया था।
Gujarat Fluorochemicals के शेयर्स BSE पर 4.79% की गिरावट के साथ ₹4,185.80 प्रति शेयर पर पहुंच गए थे। कंपनी के भरूच में दहेज प्लांट में गैस लीक होने के कारण चार लोगों की जान चली गई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख