return to news
  1. Gold-Silver Price Today: ट्रेड वॉर की चिंता, गिरती डिमांड ने नीचे खींचा सोना, देखें आज क्या हैं दाम

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price Today: ट्रेड वॉर की चिंता, गिरती डिमांड ने नीचे खींचा सोना, देखें आज क्या हैं दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 04, 2025, 13:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today: भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में 24K सोने के भाव ₹10 की गिरावट के साथ ₹86,210 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,540 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। इसी तरह चांदी के भावों में भी कम से कम ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और घरेलू बाजार में गिरती डिमांड के चलते दोनों की कीमतों पर नकारात्मक असर हो रहा है।

पिछले हफ्ते गिरावट के बाद सोमवार को कुछ ऊपर उठे थे सोने के दाम, मंगलवार सुबह फिर लुढ़के।

पिछले हफ्ते गिरावट के बाद सोमवार को कुछ ऊपर उठे थे सोने के दाम, मंगलवार सुबह फिर लुढ़के।

सोने की कीमतों में मंगलवार, 4 मार्च को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स और विक्रेताओं के बीच मांग में गिरावट के चलते सोने के भाव नीचे की ओर ही हैं। सोमवार को करीब 1% की रफ्तार हासिल करने के बाद मंगलवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में सोना $2,900 प्रति आउंस के नीचे सरक गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले हफ्ते सोने के दाम भारी गिरावट का सामना कर रहे थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार को लेकर बने हुए तनाव और राजनीतिक टकराव के बीच इन्हें सोमवार को कुछ राहत मिली थी जिसके बाद मंगलवार को सुबह एक बार फिर ये नीचे आ गए।

शुरुआती एशियाई कारोबर में सोने के भाव 0.18% की गिरावट के साथ $2,888 प्रति आउंस पर पहुंच गए।

अमेरिका ने मेक्सिको और कनाडा के ऊपर जो टैरिफ जड़े हैं, वे भी मंगलवार से लागू हो रहे हैं। चीन पर भी अतिरिक्त 10% शुल्क लगाया गया है। ऐसे में निवेशक अभी अमेरिकी व्यापार नीति के फैसले के पहले सोच-समझकर फैसला कर रहे हैं।

भारत में सोने के भाव

भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में 24K सोने के भाव ₹10 की गिरावट के साथ ₹86,210 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,540 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। वहीं, सोमवार को कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था।

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमत ₹86,760 प्रति 10 ग्राम रही जबकि 22K सोने की कीमत ₹79,540 प्रति 10 ग्राम रही। दोनों में पिछले दिन बंद हुए भावों से ₹10 की गिरावट दर्ज की गई।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹79,540₹86,760
मुंबई₹79,390₹86,610
चेन्नई₹79,390₹86,610
कोलकाता₹79,390₹86,610

भारत में चांदी के भाव

देश के अलग-अलग शहरों में मंगलवार को चांदी के भावों में भी गिरावट बनी रही। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स के बीच चांदी की कीमत ₹100 खिसककर ₹96,900 प्रति किलो पर पहुंच गई।

डॉलर के कमजोर होने से चांदी की कीमतों को कुछ फायदा तो हुआ लेकिन उद्योग और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग कम होने से कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। इसके पहले सोमवार को भी चांदी के भावों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया था।

शुरुआती एशियाई कारोबार में मंगलवर को 0.39% की गिरावट देखी गई और ये $31.56 प्रति आउंस पर पहुंच गए।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹96,900
मुंबई₹96,900
चेन्नई₹1,04,900
कोलकाता₹96,900

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख