return to news
  1. Gold Price Today: सोने के दाम में जारी है भारी उछाल, देखें बड़े शहरों में सोने-चांदी के भाव

मार्केट न्यूज़

Gold Price Today: सोने के दाम में जारी है भारी उछाल, देखें बड़े शहरों में सोने-चांदी के भाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 06, 2025, 13:50 IST

सारांश

Gold-Silver Prices Today: बुधवार को 24K सोने की कीमत ₹1,040 की बढ़त के साथ ₹86,000 के पार पहुंच गई और ये ₹86,240 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा।

घरेलू बाजार में बढ़ी है सोने-चांदी की मांग।

घरेलू बाजार में बढ़ी है सोने-चांदी की मांग।

शादियों के मौसम में घरेलू डिमांड बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में देश के ज्यादातर शहरों में रेकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गए। इसके पहले बुधवार को ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया था। इसका असर भारत में भी कीमतों में देखा गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बुधवार को 24K सोने की कीमत ₹1,040 की बढ़त के साथ ₹86,000 के पार पहुंच गई और ये ₹86,240 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। वहीं, 22K सोने की कीमत भी पहली बार ₹79,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर ₹79,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक देश में कमजोर रोजगार डेटा के बाद 107.65 के आसपास बना रहा। गुरुवार को शुरुआती एशियाई ट्रेड में स्पॉट गोल्ड 0.12% के इजाफे के साथ $2,871 प्रति आउंस पर पहुंच गया। वहीं, बुधवार को ओवरनाइट ट्रेड में यह $2,882 प्रति आउंस पर पहुंच गया।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में गुरुवार को 24K सोने के दाम ₹10 बढ़कर ₹86,400 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,210 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, मुंबई में 24K सोने के दाम भी ₹10 बढ़कर ₹86,250 प्रति 10 ग्राम पर और 22K सोने के दाम ₹79,060 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹79,210₹86,400
मुंबई₹79,060₹86,250
चेन्नई₹79,060₹86,250
कोलकाता₹79,060  ₹86,250 

भारत में चांदी के दाम

गुरुवार को शुरुआती ट्रेड में चांदी के भाव भी ₹100 से बढ़कर ₹99,600 प्रति किलो पर पहुंच गए। उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग बढ़ने के कारण यह बढ़त देखी गई है। इसके पहले बुधवार को ₹1,000 की बढ़त के साथ 99,500 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गए।

ग्लोबल ट्रेंड्स और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण भी इसकी कीमतों पर असर रहा है। वहीं, शुरुआती एशियाई ट्रेड में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.16% की गिरावट के साथ $32.26 प्रति आउंस पर पहुंच गई।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचाँदी की कीमत (प्रति किलो)
दिल्ली₹99,600
मुंबई₹99,600
चेन्नई₹107,100
कोलकाता  ₹99,600 

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख