return to news
  1. Gold-Silver Price Today: सोना ₹96000 के पार, चांदी भी हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का भाव

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price Today: सोना ₹96000 के पार, चांदी भी हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 23, 2025, 12:24 IST

सारांश

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। इसकी वजह अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और डॉलर की गिरावट है। करीब दो हफ्ते पहले, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA1 कर दिया था।

Gold-Silver Price: देश में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 23 मई को बढ़त के साथ ₹96,370 रुपये हो गई है।

Gold-Silver Price: देश में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 23 मई को बढ़त के साथ ₹96,370 रुपये हो गई है।

Gold-Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में मजबूती के बीच घरेलू बाजारों में भी इसमें बढ़त देखी जा रही है। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 23 मई को बढ़त के साथ ₹96,370 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,339 प्रति 10 ग्राम पर थी। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज गोल्ड 0.90 फीसदी बढ़कर 3327.2 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी राजकोषीय परिदृश्य और कमजोर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स को लेकर चिंताओं के बीच इस सप्ताह पीली धातु की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

सोने की कीमतों उछाल की क्या है वजह?

इस हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। इसकी वजह अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और डॉलर की गिरावट है। करीब दो हफ्ते पहले, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA1 कर दिया था। ऐसा देश का बजट घाटा बढ़ने, कर्ज़ और ब्याज में इज़ाफा होने के कारण किया गया। इस अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने को चुना।

साथ ही, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से सोने की कीमतों को और बढ़ावा मिला। इस हफ्ते डॉलर में 1% से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया। इसका असर भारत में भी देखा गया, जहां सोने की कीमतें 10 ग्राम के लिए ₹92,500 से बढ़कर ₹96,000 के पार पहुंच गईं।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत (सुबह 10:30 बजे तक)

शहर24K सोना (प्रति 10 ग्राम)22K सोना (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई₹96,250₹88,229
दिल्ली₹96,080₹88,073
चेन्नई₹96,530₹88,486
कोलकाता₹96,120₹88,110

भारत में आज चांदी की कीमत (सुबह 10:30 बजे तक)

सोने की तरह चांदी में भी बढ़त नजर आ रही है। चांदी 999 फाइन की कीमतें 0.3% बढ़कर ₹98,440 प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। अंतरराष्ट्रीय चांदी की कीमतें 0.4% बढ़कर 33.3 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास कारोबार कर रही हैं।

शहरचाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
मुंबई₹98,190
दिल्ली₹98,020
चेन्नई₹98,480
कोलकाता₹98,060
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख