return to news
  1. Gold, Silver Rate Today (May 14): सोने के भाव लगातार दूसरे दिन लुढ़के, क्या है इस गिरावट की वजह? आज क्या है दाम? डीटेल में पढ़ें

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today (May 14): सोने के भाव लगातार दूसरे दिन लुढ़के, क्या है इस गिरावट की वजह? आज क्या है दाम? डीटेल में पढ़ें

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 14, 2025, 13:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today (14 May): सोने और चांदी के भावों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार 14 मई को ₹93,840 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹86,020 प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह चांदी की कीमत भी नीचे सरकती नजर आई है। बुधवार को दोपहर के कारोबार में एक किलो चांदी का भाव 0.3% नीचे ₹96,580 दर्ज किया गया।

सोने और चांदी के भावों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है जिसके पीछे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू, दोनों वजहें हैं।

सोने और चांदी के भावों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है जिसके पीछे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू, दोनों वजहें हैं।

Gold-Silver Rate Today (May 14): भारत के घरेलू बाजार में बुधवार को सोने के भावों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार 14 मई को दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव ₹93,840 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जो एक दिन पहले, मंगलवार 13 मई को ₹230/10 ग्राम ज्यादा कीमत पर बंद हुए थे। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव बुधवार दोपहर को ₹86,020 प्रति 10 ग्राम रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट इस ओर इशारा कर रही है कि निवेश सोने जैसे कम जोखिम वाले भरोसेमंद ऐसेट की जगह ज्यादा जोखिम वाले इक्विटी जैसे ऐसेट्स का रुख कर रहे हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट पर असर के ऊपर अमेरिका में जारी हालात एक बड़ी वजह हैं। अमेरिका ने अपनी महंगाई दर में गिरावट की रिपोर्ट की है। अप्रैल में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 0.2% ऊपर बढ़ा जिससे सालाना बढ़ोतरी 2.4% से घटकर 2.3% पर आ गई। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच पैदा होती नरमी ने भी शेयर बाजार को रफ्तार दी है। दोनों देशों ने ट्रेड वॉर को खत्म करते हुए व्यापार समझौते को फाइनल करने की ओर रुचि दिखाई है।

वहीं, घरेलू हालात की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात भी धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों ने फिलहाल संघर्षविराम का रास्ता अपनाया है जिससे निवेशकों को भी आत्मविश्वास हासिल हुआ है और इसका असर सोने के भावों पर नजर आया है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (14 मई)

भारतीय बाजारों की बात करें तो नई दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव ₹93,380 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जबकि 22 कैरेट सोने के भाव ₹85,598 प्रति 10 ग्राम रहे। मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव ₹93,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जबकि 22 कैरेट सोने के भाव ₹85,745 प्रति 10 ग्राम रहे।

वहीं, चेन्नई 24 कैरेट सोने के भाव ₹93,820 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जबकि 22 कैरेट सोने के भाव ₹86,002 प्रति 10 ग्राम रहे जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव ₹93,420 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जबकि 22 कैरेट सोने के भाव ₹85,635 प्रति 10 ग्राम रहे।

MCX Gold फ्यूचर्स में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार की तरह ही ट्रेंड देखा गया। दोपहर 12 बजे MCX Gold जून फ्यूचर 0.2% की गिरावट के साथ ₹93,384 प्रति 10 ग्राम पर थे। इसमें दिन का उच्चतम स्तर ₹93,573 और न्यूनतम स्तर ₹93,008 का दर्ज किया गया। अमेरिकी बाजारों में जून डिलिवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर 0.3% यानी $11 नीचे $3,236 प्रति आउंस पर रहे।

भारत में आज चांदी के भाव (14 मई)

सोने की तरह ही चांदी के भाव भी स्थानीय बाजारों में नीचे लुढ़कते नजर ये। बुधवार को दोपहर के कारोबार में एक किलो चांदी का भाव 0.3% नीचे ₹96,580 दर्ज किया गया। जून की डिलिवरी के लिए MCX Silver 0.3% ₹96,426 प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमत 0.5% नीचे $32.9 प्रति ट्रॉय आउंस रही।

भारत के अहम शहरों की बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत दिल्ली में ₹96,240, मुंबई में ₹96,410, चेन्नई में ₹96,690 और कोलकाता में ₹96,280 दर्ज की गई।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख