return to news
  1. Gold, Price Today April 4: सोना चढ़ा, चांदी उतरी... चेक करें, आज क्या हैं देश में दाम

मार्केट न्यूज़

Gold, Price Today April 4: सोना चढ़ा, चांदी उतरी... चेक करें, आज क्या हैं देश में दाम

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 04, 2025, 15:07 IST

सारांश

Gold Silver Price Today: सोने के भाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के ऐलान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण स्थिति के चलते ऊपर चढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, मांग में गिरावट के कारण चांदी के भावों में कमी आई है।

भारत के ज्यादातर शहरों में मामूली रूप से बढ़े सोने के भाव, चांदी में नरमी।

भारत के ज्यादातर शहरों में मामूली रूप से बढ़े सोने के भाव, चांदी में नरमी।

सोने के भाव लगातार सधी हुई रफ्तार के साथ ऊपर की ओर चढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने के ऐलान के साथ ही घरेलू बाजार में भी सोने के भाव बढ़ते नजर आए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुक्रवार को भारत के ज्यादातर प्रमुख शहरों में 24K सोने की कीमत में ₹10 का इजाफा हुआ और ये ₹93,390 प्रति/10 ग्राम पर पहुंच गईं। इसी तरह 22K सोने के भाव भी ₹85,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। एक दिन पहले गुरुवार को 24K सोने के भाव ₹93,380 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे।

वहीं एशियाई शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 0.27% नीचे $3,113 प्रति आउंस पर खिसक गया। सोने के भावों में अमेरिकी टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के चलते तेज उछाल देखने को मिला था। ये अमेरिकी बाजार में $3,200 प्रति आउंस पर पहुंच गए थे।

भारत में सोने के भाव

दिल्ली के बाजारों में 24K सोना ₹93,540 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹85,760 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। वहीं, मुंबई में भी 24K सोने की कीमत ₹93,390 प्रति 10 ग्राम रही।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
शहर22K सोना (प्रति 10 ग्राम)24K सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹85,760₹93,540
मुंबई₹85,610₹93,390
चेन्नई₹85,610₹93,390
कोलकाता₹85,610₹93,390

भारत में आज चांदी के भाव

चांदी के भावों में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। उद्योग और सिक्के बनाने वालों की ओर से मांग में गिरावट के चलते चांदी के दाम ₹100 नीचे लुढ़ककर ₹1,02,900 प्रति किलो पर जा पहुंचे।

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स का असर भी घरेलू कीमतों पर दिखाई दिया। स्पॉट सिल्वर की कीमत शुरुआती एशियाई कारोबार में 1.2% नीचे $31.56 प्रति आउंस पर जा पहुंची।

शहरचांदी के भाव (1 किलो)
दिल्ली₹1,02,900
मुंबई₹1,02,900
चेन्नई₹1,11,900
कोलकाता₹1,02,900

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख