return to news
  1. Gold-Silver Price Today: लगातार 5वें दिन गिरा सोना, चांदी भी खिसकी, जानें आज क्या हैं दाम

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price Today: लगातार 5वें दिन गिरा सोना, चांदी भी खिसकी, जानें आज क्या हैं दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 03, 2025, 10:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today: भारत के प्रमुख शहरों में 24K सोने के भाव ₹86,210 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,540 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। चांदी के भावों में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया है। दोनों पर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और घरेलू मांग में गिरावट के चलते कीमतें कम दर्ज की गई हैं।

ग्लोबल ट्रेंड्स और घरेलू मांग, दोनों के चलते सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है।

ग्लोबल ट्रेंड्स और घरेलू मांग, दोनों के चलते सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है।

Gold-Silver Price Today: फरवरी में कुछ दिन रेकॉर्ड हाई कीमतों पर ट्रेड करने वाला सोने लगातार पांचवें दिन ढलान पर उतरता दिख रहा है। सोमवार, 3 मार्च को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हुए तनावपूर्ण हालात और घरेलू मांग में कमी, दोनों के कारण सोने के भाव खिसकते जा रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार और अमेरिकी व्यापार नीतियों समेत कई देशों के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों के चलते ट्रेड वॉर जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। देश के अंदर भी खुदरा विक्रेताओं और जौहरियों के बीच सोने की मांग में गिरावट देखी गई है।

हालांकि, शुरुआती एशियाई कारोबार में इसकी कीमतों में कुछ इजाफा दर्ज किया गया। सोमवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.22% बढ़कर $2,864 प्रति आउंस पर पहुंच गई।

भारत में सोने के भाव

भारत के ज्यादातर प्रमुख शहरों में 24K सोने के भाव ₹86,210 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,540 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। वहीं, इसके पहले पिछले हफ्ते शनिवार को 24K ₹220 जबकि शुक्रवार को ₹540 मंदी की चिंताओं के बीच गिर गया था।

दिल्ली के बाजारों में 24K सोना ₹86,760 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,540 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। दोनों में ही पिछले दिन के कारोबार खत्म होने के मुकाबले ₹10 की गिरावट दर्ज की गई।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹79,540₹86,760
मुंबई₹79,390₹86,610
चेन्नई₹79,390₹86,610
कोलकाता₹79,390₹86,610

भारत में चांदी के भाव

भारत के कई शहरों में चांदी के भावों पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखी जा रही मांग में गिरावट का असर रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत कम से कम ₹100 गिरकर ₹96,900 प्रति किलो पर जा पहुंची।

हालांकि, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और शुरुआती एशियाई कोराबार में तेजी के चलते इसे ज्यादा गिरावट नहीं देखनी पड़ी।

इसके पहले शुक्रवार को चांदी के भाव में ₹1,000 की गिरावट देखी गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन पर मार्च से 10% अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के ऐलान के चलते यह असर देखा गया था। वहीं, सोमवार को सुबह शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर 0.32% की बढ़त के साथ $31.25 प्रति आउंस पर पहुंच गया था।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹96,900
मुंबई₹96,900
चेन्नई₹1,04,900
कोलकाता₹96,900

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख