return to news
  1. Gold and Silver Rates Today: वैश्विक चिंताओं के बीच सोने में ₹680/g की तेजी, जानें अपने शहर में रेट

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Rates Today: वैश्विक चिंताओं के बीच सोने में ₹680/g की तेजी, जानें अपने शहर में रेट

Upstox

4 min read | अपडेटेड November 19, 2024, 16:05 IST

सारांश

दिल्ली के मार्केट में 24K गोल्ड की कीमत 680 रुपये बढ़कर 76,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K गोल्ड की कीमत 620 रुपये बढ़कर 70,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। प्रमुख भारतीय शहरों में सिल्वर की कीमत बढ़त कम होकर 89,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

रूस- यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने का असर

रूस- यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने का असर

रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने के बाद 19 नवंबर मंगलवार को प्रमुख भारतीय शहरों में गोल्ड की कीमत 620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के अंदर हमला करने के लिए लॉन्ग रेंज मिसाइल का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है और इसके बाद से जियोपॉलिटिकल चिंताओं के बीच ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमतों में दूसरे दिन तेजी आ गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुरुआती एशियन ट्रेड में स्पॉट गोल्ड 0.32 परसेंट बढ़कर 2,620 डॉलर पर आउंट पर ट्रेड कर रहा था। रात भर की ट्रेडिंग में गोल्ड 2,610 डॉलर और 2,620 डॉलर के बीच रहा।

चलिए आपको बताते हैं कि आज आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर के क्या प्राइस हैं-

भारत के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली के मार्केट में 24K सोने की कीमत 680 रुपये बढ़कर 76,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K गोल्ड का प्राइस 620 रुपये बढ़कर 70,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। किस शहर में कितना महंगा है गोल्ड-

City22K Gold (per 10gm)24K Gold (per 10gm)
Delhi₹70,110₹76,470
Mumbai₹69,960₹76,320
Chennai₹69,960₹76,320
Kolkata₹69,960₹76,320

भारत के प्रमुख शहरों में आज सिल्वर रेट कैसा रहा

कंज्यूमिंग इंडस्ट्रियों की कमजोर मांग के कारण 19 नवंबर को प्रमुख भारतीय शहरों में सिल्वर की कीमत कम होकर 89,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। मजबूत ग्लोबल कीमतों ने लोकल मार्केट बाजारों में सिल्वर को थोड़ा सपोर्ट जरूर किया।

सोमवार को लेट ट्रेड में सिल्वर की कीमतें 400 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गईं। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 0.46 परसेंट बढ़कर 31.31 डॉलर प्रति आउंस हो गई। रात भर के कारोबार में सिल्वर 31.32 डॉलर प्रति आउंस के हाइ लेवल और 31.13 डॉलर प्रति आउंस के निचले स्तर पर पहुंच गई।

CitySilver Price (per kg)
Delhi₹89,400
Mumbai₹89,400
Chennai₹98,900
Kolkata₹89,400

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में पूरे सप्ताह कैसा रहा उतार-चढ़ाव

बढ़ती जियोपॉलिटिकल चिंताओं के बाद गोल्ड की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा वेडिंग सीजन भी चल रहा है, जिसके चलते गोल्ड की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और इन सबका असर गोल्ड की कीमतों पर देखा जा रहा है। मजबूत ग्लोबल रुझानों के बावजूद कमजोर लोकल डिमांड के कारण सिल्वर में एक दायरे में ही कारोबार हुआ है।

Date22K Gold (per 10g)24K Gold (per 10g)Silver Price (per kg)
Nov 19₹69,960₹76,320₹89,400
Nov 18₹69,340₹75,640₹89,400
Nov 15₹69,340₹75,640₹89,400
Nov 14₹70,440₹76,840₹90,900
Nov 13₹70,840₹77,280₹90,900
Nov 12₹72,190₹78,750₹92,900
Nov 11₹72,740₹79,350₹93,900
(ऊपर दिए गए सभी रेट्स मुंबई के हिसाब से हैं)

अमेरिका में हाल के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने फेड रेट में गहरी कटौती की उम्मीदों को झटका दिया है। लगातार जारी जियोपॉलिटिकल टेंशन से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रूस ने रविवार को यूक्रेन पर लगभग तीन महीने में अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिससे देश के पावर सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा।‘

इसके अलावा, राष्ट्रपति जो बाइडेस द्वारा यूक्रेन को अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी ने भी जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर अनिश्चितता को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता, रेट कट्स और सेंट्रल बैंक द्वारा खरीदारी गोल्ड के लिए अच्छा संकेत है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख