return to news
  1. Gold Silver Price Today: सोने का भाव आज तोड़ेगा सभी रेकॉर्ड? देखिए, आपके शहर में क्या है दाम

मार्केट न्यूज़

Gold Silver Price Today: सोने का भाव आज तोड़ेगा सभी रेकॉर्ड? देखिए, आपके शहर में क्या है दाम

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 21, 2025, 10:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold, Silver Price Today: सोने के भाव पिछले कुछ दिनों से तेज रफ्तार पकड़े हुए हैं। ग्लोबल ट्रेंड्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सभी रेकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान ने सोने को बनाया है भरोसेमंद, उछलीं कीमतें।

डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान ने सोने को बनाया है भरोसेमंद, उछलीं कीमतें।

पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में रफ्तार का दौर जारी है। शुक्रवार, 21 फरवरी को लगातार पांचवें दिन देश के बड़े शहरों में सोने के भाव रेकॉर्ड ऊंचाई छूते नजर आए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे ट्रेंड्स की तर्ज पर ही देश में भी इसकी छलांग देखी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक के बाद एक टैरिफ लगाने की योजनाओं और अमेरिकी स्टॉक मार्केट में दर्ज की गई गिरावट के चलते ग्लोबल मार्केट्स में सोने पर भरोसा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.22% बढ़कर $2,946 प्रति आउंस पर जा पहुंची। इसके पहले गुरुवार को यह अपने रेकॉर्ड उच्चस्तर $2,955 पर पहुंच गया था।

वहीं, भारत में मुंबई समेत कई बड़े शहरों में यह छलांग लगाते हुए अब तक के सबसे उच्च स्तर ₹88,050 प्रति 10 ग्राम पर चढ़ गया। गुरुवार को 24K सोना ₹390 के इजाफे के साथ ₹88,000 प्रति 10 ग्राम पर पहली बार ट्रेड हुआ जबकि ₹88,040 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, 22K सोना ₹350 की बढ़ोतरी के साथ ₹80,700 प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।

भारत में सोने के भाव

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के भाव ₹88,200 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹80,860 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। दोनों में ही ₹10 की बढ़त दर्ज की गई।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना24K सोना
दिल्ली₹80,860₹88,200
मुंबई₹80,710₹88,050
चेन्नई₹80,710₹88,050
कोलकाता₹80,710₹88,050

भारत में चांदी के दाम

चांदी के भावों में अभी भी सुस्त रफ्तार दर्ज की जा रही है। मांग गिरने की चिंताओं के चलते इसकी कीमत ₹100 की गिरावट के साथ ₹1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

दरअसल, ट्रंप ने अमेरिका की ओर से जो टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, उनके चलते अक्षय ऊर्जा और दूसरे उद्योगों पर नकारात्मक असर होने से इसकी मांग पर खतरा पैदा हो गया है। वहीं, शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.17% चढ़कर $32.98 प्रति आउंस पर पहुंच गई।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी की कीमत
दिल्ली₹1,00,400
मुंबई₹1,00,400
चेन्नई₹1,07,900
कोलकाता₹1,00,400

इस हफ्ते कैसा रहा सोने-चांदी की कीमतों का ट्रेंड?

ग्लोबल ट्रेंड्स के मजबूती पकड़ने और रुपये के कमजोर होने के असर से सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को पहली बार ₹88,000 के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के भाव शुक्रवार को और ज्यादा ऊपर पहुंचने की संभावना है।

वैश्विक व्यापार को लेकर बनी हुई चिंताओं के चलते ऐसा असर देखा जा सकता है। वहीं, उद्योग और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग गिरने से चांदी की कीमतों में उछाल नहीं देखा गया है। आशंका है कि अमेरिकी टैरिफ के चलते उद्योगक्षेत्र में मांग पर चपत लगने से चांदी की कीमतें गिरी ही रह सकती हैं।

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम का ट्रेंड

तारीख22K सोना (10ग्राम)24K सोना (10ग्राम)चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
21 फरवरी₹80,710₹88,050₹1,00,400
20 फरवरी₹80,700₹88,040₹1,00,500
19 फरवरी₹80,350₹87,650₹1,00,500
18 फरवरी₹79,700₹86,950₹1,00,500
17 फरवरी₹79,400₹86,620₹1,00,500
15 फरवरी₹78,900₹86,070₹1,00,500
14 फरवरी₹79,900₹87,160₹1,00,500
सभी दाम मुंबई के।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख